
लखनऊ. UP Assembly Election 2022 – डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश की महिलाओं से सीधी बातचीत की। इस लाइव में प्रदेश के कई जिलों की महिलाओं के साथ ही बदलाव के लिए तैयार बैठे मतदाता भी जुड़े।
फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के चलते पूरे प्रदेश की महिलाएं अपमानित हुई है और उन पर अत्याचार किया गया है। प्रदेश की महिलाओं की ओर से भाजपा सरकार आप समझ जाए की महिलाओं की अनदेखी उस पर भारी पडऩे वाली है। यही प्रदेश की महिलाएं भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकने का काम कर रही हैं जगह-जगह से आ रही खबरों और वीडियो भारतीय जनता पार्टी के लोग देख लें क्योंकि उसमें भाजपा प्रत्याशियों को जगह जगह अपमानित होना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण पिछले 5 सालों में उन पर किया गया अत्याचार है।
सपा सरकार की ये उपलब्धियां गिनाईं
UP Assembly Election 2022 – फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व में समाजवादी सरकार में किए गए कार्यों का भी विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने समाजवादी पेंशन योजना, निशुल्क लैपटॉप वितरण, साइकिल वितरण, सरकारी नौकरियों तथा मजदूरों के लिए निशुल्क दवा व साइकिल बुनकरों के लिए विद्युत शुल्क माफी किसानों की कर्ज माफी तथा विद्युत व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई उत्पादन इकाइयों का शिलान्यास व लोकार्पण कई बड़ी-बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन लखनऊ मेट्रो महिलाओं के लिए वरदान स्वरुप 1090, पुलिस मुख्यालय की भव्य बिल्डिंग विश्वस्तरीय जनेश्वर मिश्र पार्क सहित कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया था इस दौरान उन्होंने लखीमपुर आजमगढ़ प्रतापगढ़ अंबेडकर नगर सुल्तानपुर बाराबंकी सीतापुर उन्नाव लखीमपुर सहित कई जिलों के लोगों को संबोधित किया
