
लखनऊ. UP Assembly Election 2022-उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम व द्वितीय चरण के मतदान के बाद राजनीतिक दल जीत के दावे कर रहे हैं। साथ ही तीसरे चरण की तैयारियोंा में जुट गए हैं। अधिक से अधिक संपर्क करने में व्यस्त हैं।
इस बीच पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सपा नेता अनिल यादव अपने सहयोगियों के साथ लखनऊ के केकेसी सपा कैंप कार्यालय से चलकर रेलवे कॉलोनी बंगला बाजार, कृष्णा नगर, आलमबाग सहित कई क्षेत्रों में मोहल्लों मैं कैंट के सपा प्रत्याशी राजू गांधी के समर्थन में जनसंपर्क किया और वोट मांगा।
भाजपा पर किया चोट
UP Assembly Election 2022-सपा नेता अनिल यादव ने इस दौरान भाजपा पर चोट की। आज भाजपा प्रत्याशी संपर्क तक नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी वाली सरकार में किए गए जनहित और विकास कार्यों को लेकर लोगों को अवगत कराया और कहा कि सपा सरकार में गरीबों के लिए निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था साइकिल वितरण उनके बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा व्यवस्था सहित कई योजनाएं चलाई गई थीं। वही किसानों को कम मूल्यप्रचुर उपलब्धता के साथ खाद और दवाइयां कीटनाशक जैसी चीजें उपलब्ध कराई जाती थी।
सपा को सबको मिला रोजगार
UP Assembly Election 2022- सपा नेता ने कहा कि अखिलेश सरकार में रोजगार के तरह तरह आयाम उपलब्ध कराए गए थे साथ ही विद्युत व्यवस्था को लेकर जिस तरह से काम किया वह मौजूदा सरकार से बिल्कुल है अछूता है क्योंकि सपा सरकार ने कई विद्युत परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया था वहीं शिक्षा व्यवस्था मौके पर बिल्कुल धारा स्याही हो गई है बेरोजगारी अपने चरम पर है भ्रष्टाचार आज कितना कभी नहीं रहा पूरे प्रदेश में सभी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार कितनी सजग है यह तो सिर्फ हाथरस और उन्नाव में घटित घटनाओं को देखकर ही पता चल जाता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव ने वोट मांगा
लखनऊ के विधानसभा कैंट समाजवादी पार्टी प्रत्याशी राजू गांधी के समर्थन में डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव ने अपने सहयोगियों के साथ जनसंपर्क किया और सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। इस मौके पर डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होने जा रहा है
