
लखनऊ. UP Assembly Election 2022-समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल यादव ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से साफ है कि सपा सरकार सत्ता में आ रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने अपनी क्रांतिकारी सोच के आधार पर मतदानर किया है और अब भाजपा सरकार की विदाई तय है।
सपा नेता ने प्रथम चरण के मतदान के बाबत पूछे जाने पर यह प्रतिक्रिया दी। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले शेष चरणों में भी सपा गठबंधन का दमदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
कैंट सीट के कार्यालय का किया उद्घाटन
UP Assembly Election 2022-राजधानी लखनऊ विधानसभा कैंट विधानसभा चुनाव के मुख्य कार्यालय के उद्घाटन किया। सपा नेता अनिल यादव ने मौके पर सपा कार्यकर्ताओं और सहयोगियों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी तरह-तरह के हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है चुनाव में मतदान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। सत्ता पक्ष इस समय किसी भी हद तक जाने से गुरेज नहीं कर रही है क्योंकि जिस तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश मैं मतदान के समय गड़बड़ी करने में कोशिश की जा रही है।
जनविरोधी है भाजपा
UP Assembly Election 2022-सपा नेता अनिल यादव ने लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि यह चुनाव बीजेपी बनाम जनता है ऐसे में सपा की जीत में कोई संदेह नहीं बचा है क्योंकि जनता को कोई नहीं हरा सकता क्योंकि विगत पिछले 5 सालों में भाजपा की सभी नीतियां प्रदेश की जनता के विरोध में ही रही हैं। इस दौरान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सुनील सिंह शिवा डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शिवराम निषाद अजय श्रीवास्तव सहित कई सफर कार्यकर्ता मौजूद रहे
