
लखनऊ. UP Assembly Election 2022-उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए गोमती नगर विस्तार खरगापुर विकास समिति के तत्वाधान में रविवार को आम सभा की बैठक में आयोजित की गई। बैठक में एक सूत्रीय एजेंडा ही रखा गया। इस बैठक में बीकेटी भाजपा प्रत्याशी योगेश शुक्ला पहुंचे। महा समिति के सभी पदाधिकारियों ने एकमत से यह प्रस्ताव पास किया की इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी योगेश शुक्ला का समर्थन किया जाए . महा समिति के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी सुभाष चंद तिवारी के द्वारा किया गया जबकि महासचिव एचएन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
टीएस मनराल रहे विशिष्ट अतिथि
UP Assembly Election 2022- रविवार की सभा में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक पर्वतीय महापरिषद के मुख्य संयोजक टीएस मनराल विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन थे।

महासमिति के संयोजक हरिदत्त शंकर चौबे, सहसंयोजक सुखबीर सिंह एवं सुनील कुमार मिश्रा, संकट मोचन धाम मंदिर के अध्यक्ष रामवृक्ष सिंह ,गजेंद्र प्रताप सिंह ,विनय अवस्थी , गिरीश चंद्र दुबे, विजय कुमार द्विवेदी ,रामानंद सागर, अंगद शुक्ला, संजय बघेल ,मनीष तिवारी, ए के सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, राजीव अवस्थी, एस के मिश्रा, विजय करण चौहान ,देवेंद्र सिंह, कुंवर वीरेंद्र सिंह ,अनुरक्त सिंह, अरुण एवं महासमिति के सभी सम्मानित पदाधिकारी गण एवं सदस्य भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी रामनिवास यादव , क्षेत्र के पूर्व प्रधान किरण विश्वकर्मा, शालिनी श्रीवास्तव ,रजनी पांडे जी , करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष ध्रुव सिंह एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता ,माताएं ,बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

महा समिति के महासचिव एच एन सिंह ने भाजपा प्रत्याशी योगेश शुक्ला को क्षेत्र की जनता से UP Assembly Election 2022- भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की है।


