
भारत स्काउट गाइड के अधिकारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देखकर भूरि भूरि प्रशंसा की और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया.
लखनऊ 25 नवंबर.campussamachar.com, एसएसजेडी इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ ( SSJD Inter college lucknow ) में भारत स्काउट गाइड का एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ.आर.पी.मिश्र, विशिष्ट अतिथि अनिल शर्मा व् अतिथि एमडी पाण्डेय रहे . लखनऊ जिला मुख्य आयुक्त डाक्टर जेपी मिश्र विशेष रूप से उपस्थित रहे.
देखें video
अतिथियों ने भारत स्काउट गाइड की विभिन्न गतिविधियों की चर्चा की और उत्साह बढाया .

24 नवंबर रविवार को आयोजित एक दिवसीय शिविर में स्काउट गाइड ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई . भारत स्काउट गाइड के अधिकारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देखकर भूरि भूरि प्रशंसा की और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया.
. इस मौके पर विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र और सहयोगी टीम आयुष पाण्डेय स्काउट शिक्षक नीतू गुप्ता गाइड शिक्षक,प्रीती मिश्रा ,सुषमा सिह,शालिनी कश्यप, निकिता मिश्रा, मोनिका द्विवेदी, कुल निशा,शिवम शुक्ला उपस्थित रहे.

