
- कालेज ( Navyug Kanya Degree College Lucknow) की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय तथा एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी के नेतृत्व में कैडेट्स ने भारतीय स्वाभिमान की शुभ यात्रा का पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शन किया.
लखनऊ, 18 जुलाई । शुभांशु शुक्ला ( Shubhanshu Shukla Axiom Mission 4) भारतीय वायु सेना (IAF) के ग्रुप कैप्टन और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के गगनयात्री (अंतरिक्ष यात्री) द्वारा एक्सिओम मिशन 4 को सफलतापूर्वक पूरा करके धरती पर वापस लौटने पर नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ ( Navyug Kanya Degree College Lucknow) की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पोस्टर के माध्यम से हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई संदेश दिया I
कालेज ( Navyug Kanya Degree College Lucknow) की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय तथा एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी के नेतृत्व में कैडेट्स ने भारतीय स्वाभिमान की शुभ यात्रा का पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शन किया . प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ( Shubhanshu Shukla Axiom Mission 4) का ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन भारतीयों की इच्छाओं, आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है .
मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा के मिशन के 41 साल बाद, यह भारत के लिए एक अभूतपूर्व क्षण है तथा यह भारत के निरंतर विस्तृत होते क्षितिज की पुष्टि है। भारत ने गगनयान दिशा में एक और शानदार कदम बढ़ा दिया है. केडेट अंडर ऑफिसर बुशरा हमीद, सिद्धि यादव, आस्था त्रिपाठी, प्रीति कुमारी, लक्षिका किशोर, खुशी सिंह, अंजलि बाजपेई, सृष्टि, प्रियांशी, दीप्ति आदि बड़ी संख्या में कैडेट्स ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ( Shubhanshu Shukla Axiom Mission 4) के मिशन से हम सभी अत्यंत उत्साहित हैं और 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में सहयोग करने का संकल्प करते हैं I
