

- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश विनोद सिंह को बुके देकर एवं माल्यार्पण करके विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने स्वागत किया।
- प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने ध्वज फहराया तथा स्काउट और बच्चों के साथ झंडे को सलामी दिया।
लखनऊ , 26 जनवरी , campussamachar.com, नगराम क्षेत्र के बहरौली स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli,) में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिकाओं और भावनृत्य प्रस्तुत करके माहौल देशप्रेम से परिपूर्ण कर दिया। गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय सदस्य श्री विनोद सिंह ने किया। स्काउट दल की परेड से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। परेड में संविधान के मॉडल के साथ बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की झांकी भी निकाली गई। शिक्षक प्रेम कुमार जी के मार्गदर्शन में, रितिक कक्षा 7 के नेतृत्व में स्काउट दल ने बैंड पर राष्ट्रीय धुन बजाते हुए मार्च पास्ट किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने ध्वज फहराया तथा स्काउट और बच्चों के साथ झंडे को सलामी दिया।
मंच के कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा, जे.पी. वर्मा, शम्भू दत्त आशाराम वर्मा, राजाराम यादव, यशवंत सिंह के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के संचालक अमित कुमार ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का पाठ करवाया.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई जिसको छात्राएं नैना आनंद, लक्ष्मी तथा नन्दनी, ज्योति ने प्रस्तुत किया। शिक्षक प्रेम कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस के इतिहास तथा महत्व पर प्रकाश डाला गया। कक्षा 11 की छात्रा सुहानी ने अंग्रेजी में अपने शानदार भाषण से बच्चों में जोश भर दिया। 11वीं की छात्राओं खुशी सिंह ,भूमिका, रिमझिम, खुशी पांडे, पल्लवी, अरीसा ने मेरे देश की धरती गीत पर कुदाल और डलिया के साथ प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। कक्षा 7 की छात्राओं द्वारा पिरामिड का शानदार प्रदर्शन किया गया। कक्षा 7 के छात्र रितिक ने ओ देश मेरे गीत बहुत ही मधुर ध्वनि में प्रस्तुत किया। गीत जलवा तेरा जलवा पर कक्षा 11 की छात्राओं प्राची कोमल शिवानी शालु ने भाव नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा 11 विज्ञान वर्ग की छात्रा नीशू चौरसिया ने भाषण प्रस्तुत किया। कक्षा 9 ए की छात्राओं कामिनी, सोनाली, प्रियांशी, सिमरन, अंशिका, दीपांकी ने कव्वाली *है अमन की पहचान की मनमोहक प्रस्तुति दी। पूरा विद्यालय करतल ध्वनि से गूंज उठा। देश मेरा रंगीला जीत पर कल्पना रजनी,कमला गरिमा ने भाव नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय की सबसे छोटी बालिकाओं पलक, नैंसी, सौम्या कक्षा 6 ने संदेशे आते हैं की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विद्यालय के स्काउट दल द्वारा इंडियन आर्मी के त्याग और बलिदान पर नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमें एक भारतीय सेवा के जवान के प्रशिक्षण की कठिनाइयां तथा तैनाती के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याओं एवं शहीद हो जाने पर मां तथा उसके परिवार की करुण व्यथा का वर्णन बड़े ही संजीव ढंग से किया गया।

स्काउट दल द्वारा विभिन्न प्रकार से पिरामिड का निर्माण जैसे बिना कुर्सी के आराम बैठक का प्रदर्शन तथा अन्य कई करतब प्रस्तुत किए गए जिनकी सराहना आए हुए सभी गणमान्य लोगों द्वारा की गई।*कक्षा 9 की छात्रा सौम्या प्राची रश्मि पिंकी द्वारा जग घुमिया गीत पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया। पुलवामा वीरों ने अपनी जान पे वारी गीत कक्षा 12 की छात्रा परी शर्मा ने प्रस्तुत किया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक में कक्षा 10 एवं 11 की छात्राओं नंदिनी, लक्ष्मी, नैना, प्रियांशी, शिवानी, श्रद्धा, रजनी ने बहुत ही अच्छा अभिनय किया। कक्षा 6 की छात्राओं ने ऐसा केसरिया भारत है मेरा, महक, शिल्पा, अनन्या, काजल ने गीत तेरी मिट्टी में मिल मिल जावा पर कक्षा 9 की छात्राओं अंकिता,अंशिका, महिमा ने भाव नृत्य प्रस्तुत किया।बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर पतंजलि योगसमिति गंगागंज, लखनऊ के अध्यक्ष एवं सोनालिका ट्रैक्टर्स गंगागंज के मालिक *नागेश वर्मा ने 5100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत आदमपुर नौबस्ता के प्रधान अनुपम वर्मा तथा बजगिहा के प्रधान राम मनोहर, बहरौली ग्राम पंचायत की प्रधान श्रीमती निशा वर्मा एवं ग्राम पंचायत जौखंडी के प्रधान मोहम्मद शब्बीर ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश विनोद सिंह को बुके देकर एवं माल्यार्पण करके विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने स्वागत किया। विद्यालय के पूर्व छात्र एवं भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा ने बच्चों को संबोधित किया तथा देशभक्ति पूर्ण पंक्तियों को सुनाकर उन्हें प्रेरित किया। विद्यालय के पूर्व छात्र एवं अमेठी मंडल के भाजपा अध्यक्ष पंकज नयन ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम गीत गया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमित कुमार एवं सहयोग शिक्षक श्रीकांत, प्रेम कुमार, उमेश कुमार शिक्षिकाओं प्रियंका, लक्ष्मी, अंजलि द्वारा किया गया।।*कार्यक्रम के उपरांत सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान के साथ-साथ तहरी और खीर का वितरण विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के निर्देशन में कक्षा 12 के विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी शिक्षक और क्षेत्र के गणमान्य लोग,समाजसेवी तथा पत्रकार उपस्थित रहे।
