

- ललित अग्रवाल जी (राष्ट्रीय संयोजक) ने श्री राम नवमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को श्री राम जी के आदर्श पर चलने की आवश्यकता बताई जिससे सारी बुराईयां स्वयं समाप्त हो जायेंगीं। आज के कार्यक्रम में निम्नलिखित लोगों ने शामिल होकर सहयोग प्रदान किया।
बिलासपुर , 06 अप्रैल , campussamachar.com, आज श्री रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में अंकुश सपोर्ट एंड वेलफेयर एसोशिएशन के जागरूक सदस्यों ने मंगला चौक और नेहरू चौक में पूर्ण नशाबंदी, भिक्षावृत्ति पर अंकुश, केन्द्र द्वारा EWS के लिए 10% आरक्षण को छत्तीसगढ़ के सभी व्यावसायिक परीक्षा तथा नौकरी में त्वरित लागू कर सामान्य वर्ग को उनका हक देने के लिए भारतीय जनता पार्टी नित विष्णु देव साय सरकार से मांग की गई।
संजीव बाजपेयी (राष्ट्रीय महामंत्री) ने याद दिलाया कि प्रत्येक नागरिक को स्वयं संकल्पित होकर नशा ना करने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि ये समस्या केवल शासन प्रशासन पर पूर्णतः निर्भर नहीं रहना है।अखिलानंद पाण्डेय (राष्ट्रीय अध्यक्ष ) द्वारा सरकार को बताया गया कि जो शराब पीकर कर्जदार हो गये वहीं लोग अब सारे चौक चौराहों पर भीख मांग रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। न्यायालय से भी निवेदन है कि किन परिस्थितियों में शराब के दाम कम किए जा रहे हैं तथा दुकानों की संख्या क्यों बढ़ाई जा रही। देशी विदेशी दुकान एक साथ जोड़कर क्यों संचालित किये जा रहे।
Ram Navami 2025, : शराब की कीमतों में भारी छूट को मनोज शर्मा जी द्वारा अनुपयुक्त माना गया, अक्षय कुमार सिंह ( राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) द्वारा शराबबंदी में पांचवां राज्य छत्तीसगढ़ होना चाहिए,दूध के दाम कम कर सरकार जनता को पौष्टिक आहार लेने के लिए क्यों प्रेरित नहीं करती, अंकुश महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती स्मिता नामदेव ने नशे के कारण महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है, जिससे उन्हें बच्चों के लालन-पालन में आर्थिक आधार पर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रवि कुमार (जिला संयोजक) ने नशाबंदी को एक क्रांति के रूप में हर स्कूल, कालेज, कार्यालय तक अंकुश एसोशिएशन पहुंचेगा। ललित अग्रवाल जी (राष्ट्रीय संयोजक) ने श्री राम नवमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को श्री राम जी के आदर्श पर चलने की आवश्यकता बताई जिससे सारी बुराईयां स्वयं समाप्त हो जायेंगीं। आज के कार्यक्रम में निम्नलिखित लोगों ने शामिल होकर सहयोग प्रदान किया।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने पिंटू यादव, प्रमोद तिवारीजी, प्रमोद अवस्थी जी, संजीव बाजपेयी , अक्षय सिंह , अखिलानंद पाण्डेय, भूपेंद्र यादव , रवि कुमार , स्मिता नामदेव , राजदीप , सुधीर पासे जी, आर पी मिश्रा , ललित कुमार अग्रवाल , मनोज कुमार शर्मा ,श्रवण कुमार शाह , सुनील बाजपेयी, संतोष तिवारी ,आकाश शर्मा जी, हृदयानंद पांडेय ,विजय नामदेवजी ने अपना बहुमूल्य समय और सहयोग के समर्थन प्रदान किया।
