

- बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज मोती नगर लखनऊ
- बालिका विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन
लखनऊ , 8 अगस्त 2025 बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ ( Balika Vidyalaya Inter College lucknow ) में आज रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan 2025,) की पूर्व संध्या पर राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय धर्म संस्कृति के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है जो कि पूरे देश और भारतवासियों के मध्य बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रक्षाबंधन का अर्थ ही है सुरक्षा का बंधन, जो भाई-बहन के आपसी प्रेम को और दृढ़ता प्रदान करता है। इस कार्यक्रम का आयोजन रागिनी यादव और मीनाक्षी गौतम के द्वारा किया गया। इसमें मंजुला यादव का भी पूर्ण मनोयोग से सहयोग रहा।

कक्षा 9 से कक्षा 12 की छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया और बहुत ही खूबसूरत राखियां बनाईं। कक्षा 12 की पलक निषाद प्रथम, कक्षा 10 की शुभी द्वितीय और कक्षा 11 की चाहत तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 11 की आराधना निषाद, कक्षा 9 की तानिया और कक्षा 12 की मुस्कान को सांत्वना पुरस्कार मिला।पुरस्कार स्वरूप छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।साथ ही समस्त प्रतिभागी छात्राओं को स्वल्पाहार वितरित किया गया।

प्रतियोगिता की निर्णायक शालिनी श्रीवास्तव और ऋचा अवस्थी रहीं। समस्त शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया।
