
लखनऊ , 12 अगस्त , पायसम ( PYSSUM Lucknow ) विगत 20 सालों से बौद्दिक अक्षमता युक्त जनों तथा सामाजिक रूप से निशक्त जनों को शिक्ष्ण प्रशिक्ष्ण के माध्यम से समाज की मुख्य धारा में जोड़ रहा है . डाक्टर नवल पन्त पायसम के मुख्य कार्यवाहक हैं और उनके द्वारा लिखित अंग्रेजी पुस्तक के हिन्दी अनुवाद ” एक अनियोजित यात्रा , बौद्धिक और विकासात्मक विकलांगता के क्षेत्र में अग्रगन्यों द्वारा तदानुभूति की कहानियाँ ” का विमोचन समारोह कल 13 अगस्त 2025 को लखनऊ होगा .
इस पुस्तक के विमोचन के इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरबंश नारायण सिंह जी उप सभापति राज्यसभा और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी वासुदेवानंद गिरि जी योगदा सत्संग शाखा मठ साखामृग द्वाराहाट अल्मोड़ा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी .
पायसम की और से विकास त्रिवेदी ने बताया विमोचन कार्यक्रम कल 13 अगस्त 2025 को रेगनेंट होटल समीप राम कृष्ण मठ निराला नगर में आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम के आयोजकों के अनुसार यह आयोजन विशेष है .
