इस रैली में महाविद्यालय की छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।- इस रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना था।
- संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया प्रोफेसर सुषमा देवी के संरक्षण में संपन्न हुआ.
- कार्यक्रम अधिकारी डॉ निशी मिश्रा एवं श्रीमती किरण लता वर्मा एवं एनसीसी प्रभारी सीटीओ डॉ नेहा जैन के संरक्षण में दिनांक 13 अगस्त 2025 को तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
लखनऊ, 13 अगस्त , हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) की प्राचार्य प्रोफेसर सुषमा देवी के कुशल दिशा निर्देशन में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की सद्भावना एवं प्रेरणा दोनों इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ निशी मिश्रा एवं श्रीमती किरण लता वर्मा एवं एनसीसी प्रभारी सीटीओ डॉ नेहा जैन के संरक्षण में दिनांक 13 अगस्त 2025 को तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली में महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) की छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। इस रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना था। तिरंगा फहराने का कार्य एक सामूहिक उत्सव है जो लोगों को एक-दूसरे के साथ जोड़ता है और देश भर में एकता की भावना को मजबूत करता है।
रैली के पश्चात महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow,) की प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं छात्राओं द्वारा थाना तालकटोरा राजाजीपुरम में एसएचओ कुलदीप दुबे, सब इंस्पेक्टर प्रवीण यादव, एस आई विजय सिंह, सुरेखा, अनिल कुमार यादव आदि पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर इस उत्सव को मनाया गया।
तत्पश्चात एसएचओ कुलदीप दुबे द्वारा डीजीपी पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की 182 छात्राओं ने रैली में प्रतिभाग किया।
संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) की प्राचार्य प्रोफेसर सुषमा देवी के संरक्षण में संपन्न हुआ जिसमें महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) की प्रोफेसर रीता अग्निहोत्री, प्रोफेसर प्रियंका शर्मा, प्रोफेसर प्रीति बाज्प्ये, डॉ अमितेंद्र सिंह, श्रीमती साधना सिंह यादव डॉ पूनम पांडे, डॉ विशाल वर्मा ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया।
देखें video
