
- शिक्षक व कर्मचारी यूपीएस का विरोध कर यू0पी0एस0 व NPS समाप्त करने की मांग करेगें.
लखनऊ, 27 जनवरी ,campussamachar.com, नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) के राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञा ने बताया कि NMOPS की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारी समिति द्वारा कल .28 जनवरी 2025 को पूरे देश के शिक्षक व कर्मचारी यूपीएस का विरोध कर यू0पी0एस0 व NPS समाप्त करने की मांग करेगें।
विदित हो कि देश का शिक्षक व कर्मचारी काफी लंबे समय से NPS को समाप्त कर OPS लागू करने की मांग कर रहे हैं। किंतु सरकार ने NPS को समाप्त न कर देश के शिक्षकों व कर्मचारियों पर जबरन यूपीएस थोप दिया। इसलिये NMOPS कल पूरे देश मे UPS का विरोध करेगा।
संगठन के अघ्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने बताया की एनपीएस घोटाला है तो यूपीएस महाघोटाला है एनपीएस धोखा है तो यूपीएस महाधोखा है एनपीएस और यूपीएस किसी भी तरह से शिक्षक कर्मचारी हित में नहीं है इसलिए पूरे देश में इसको लेकर आक्रोश है और लगातार पुरानी पेंशन की मांग कर है क्योंकि सामाजिक सुरक्षा का सबसे शानदार व्यवस्था पुरानी पेंशन है।।
