
लखनऊ, 7 मार्च . campus samachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने होली के अवकाश की अवधि बढ़ा दी है. लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (LUTA ) और लखनऊ विश्वविद्यालय संयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (LUACTA ) की मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला लिया है.
लखनऊ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विद्यानंद त्रिपाठी की ओर से आज ( 7 मार्च 2025 ) को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा घोषित अवकाश 13 एवं 14 मार्च 2025 के अलावा लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (LUTA ) एवं लखनऊ विश्वविद्यालय संयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (LUACTA ) की मांग पर कुलपति ने अवकाश की अवधि बढ़ा दी है.
अब लखनऊ विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में होली का अवकाश 12 मार्च से 15 मार्च तक रहेगा. 16 मार्च से पुन : विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय खुलेंगे . लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस अवकाश की जानकारी कालेज प्राचार्यों , लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (LUTA ) और लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (LUACTA ) को अवगत कराने करते हुए यह जानकारी दी है. लखनऊ विश्वविद्यालय संयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने LUACTA की मांग माने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए लोहकता के सदस्यों पदाधिकारी को होली की शुभकामनाएं दी है .
आदेश देखने के लिए नीचे क्लिक करें
