कार्यशाला की अध्यक्षता कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो अरविन्द मोहन जी करेंगे ।
लखनऊ, 29 अप्रैल, campussamachar.com, अर्थशास्त्र विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय एवं रर्बन एग्रीप्रेन्योर्स इन्कुयुबेशन फाउन्डेशन (रैफ) द्वारा “भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस (DBIE)” और भारतीय रिजर्व बैंक के मोबाइल एप्लिकेशन “RBI डेटा” पर केंद्रित डेटा उपयोगकर्ता कार्यशाला का आयोजन 30 अप्रैल 2025, बुधवार को प्रातः10:30 बजे से कौटिल्य हॉल, अर्थशास्त्र विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया है। कार्यशाला कि मुख्य अतिथि भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई की डेटा प्रबंधन और प्रसार प्रभाग कि निदेशिका डॉ. मंजूषा सेनापति होंगी ।
कार्यशाला में भारतीय रिज़र्व बैंक मुंबई के प्रबंधक सृजन हजरा, भारतीय रिज़र्व बैंक क्षेत्रीय कार्यलय लखनऊ के सहायक जनरल मैनेजर हरिओम तिवारी ऑन-हैंड ट्रेनिंग प्रदान करेंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो अरविन्द मोहन जी करेंगे । जिसमें कार्यशाला के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रो विनोद सिंह, आयोजन सचिव डॉ हरनाम सिंह के साथ अर्थशास्त्र, सांख्यकी, व्यावहारिक अर्थशास्त्र, वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के शिक्षक, शोध छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगी ।
