प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र ने विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षकों को राज्य सरकार की शिक्षा और शिक्षकों के प्रति उपेक्षात्मक नीति के संबंध में बताया . - जन जागरण अभियान – संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विद्यालयों का दौरा
- प्रदेश व्यापी संघर्ष – 20 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना। जिला संगठन का चरणबद्ध संघर्ष।
लखनऊ , 21 जुलाई , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, समन्वय समिति के संयोजक एवं योगेश्वर ऋषिकुल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. गजेंद्र कुमार मिश्र, जिला मंत्री महेश चंद्र, सदस्य राज्य परिषद विश्वजीत सिंह, संयुक्त मंत्री पुष्पेंद्र कुमार, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कुमार ने कई विद्यालयों का दौरा किया तथा सभी विद्यालयों में बैठक आयोजित की गई। इनमें योगेश्वर ऋषिकुल इंटर कॉलेज, गिरधारी सिंह इं.कु. इंटर कॉलेज, एमडी शुक्ला इंटर कॉलेज, जगन्नाथ प्रसाद साहू इंटर कॉलेज, कस्तूरबा कन्या इं.का., सहादतगंज आदि वियालय शामिल हैं .

प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र ने विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षकों को राज्य सरकार की शिक्षा और शिक्षकों के प्रति उपेक्षात्मक नीति के संबंध में बताया तथा प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर 20 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरने में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इसी के साथ जिला संगठन द्वारा सिटिजन चार्टर को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने तथा शिक्षा भवन के कार्यालयों विशेषतया जिला विद्यालय निरीक्षक/ लेखाधिकारी के कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए जाने के लिए जिला संगठन द्वारा किए जा रहे चरणबद्ध संघर्ष को सफल बनाने की अपील की।

डा. आर.पी. मिश्र- प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक, लखनऊ, डा. आर.के. त्रिवेदी- प्रदेशीय मंत्री, अनिल शर्मा- जिलाध्यक्ष, महेश चंद्र- जिलामंत्री, आर.पी. सिंह- कोषाध्यक्ष आलोक पाठक- आय-व्यय निरीक्षक, डा. मीता श्रीवास्तव- सदस्य राज्य कार्यकारिणी।
