लखनऊ , 28 अप्रैल,campussamachar.com, । जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ (DIOS Lucknow ) ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय ( बालक ) जनपद लखनऊ के सभी प्रबंधक, एवं प्राधिकृत नियंत्रक , प्रधानाचार्य को इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के समायोजन के संबंध में परिपत्र जारी करते हुए सूचनाओं उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
education News : जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार (DIOS Lucknow Rakesh Kumar ) की ओर से 27 अप्रैल 2024 को लखनऊ के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय ( बालक ) मेन कार्यरत शिक्षकों के समायोजन के संबंध में परिपत्र जारी किया गया है । इस परिपथ में विभिन्न शासकीय परिपत्रों का हवाला देते हुए कहा गया है कि संबंधित विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के समायोजन के संबंध में 3 दिन के भीतर प्रस्ताव/ सूचना तैयार कर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें ।
lucknow news in hindi : पत्र में आगे कहा गया है कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय ( बालक ) में कार्यरत शिक्षकों के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश निर्गत किया जा चुके हैं । इस संबंध में निर्देशित किया जाता है की शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप तथा इस कार्यालय जिला विद्यालय में कार्यालय द्वारा निर्धारित प्रारूप पर सूचना पत्र प्राप्ति के साथ तैयार कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे । यदि समय सीमा में सूचना उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो संबंधित संस्था के प्रधानाचार्य और संबंधित पटेल सहायक का वेतन अवरुद्ध कर दिया जाएगा। DIOS ने कहा है कि यह प्रकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है । इस पत्र के साथ ही निर्धारित प्रारूप को संलग्न किया गया है और पूर्व में जारी किए गए पत्रों का भी जानकारी दी गई है कि किस प्रकार से प्रस्ताव तैयार किया जाना है ।
