

- इस अवसर पर उत्तर विधानसभा के विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्षों की सतत विकास यात्रा , MLC मुकेश शर्मा ने संगठन एवं कार्यकर्ता विषय पर तथा अवध प्रान्त के अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने भाजपा की विचार यात्रा पर अपने विचार व्यक्त किये .
लखनऊ , 10 अप्रैल 2025 ,campussamachar.com, भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को और अधिक मजबूत करने तथा नए पुराने कार्यकर्ताओं को एकजुट कर सक्रिय करने के उद्देश्य से जगह-जगह कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में राजधानी लखनऊ के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में लखनऊ भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर इकाई की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहे हैं । इन सम्मेलनों में स्थानीय विधायक , वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की रीति नीति से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी मजबूत करने का संदेश दे रहे हैं। साथ-साथ मोदी सरकार द्वारा सभी के विकास के लिए किया जा रहे कार्यों का भी लोगों के बीच जाकर जानकारी देने और चर्चा करने के लिए कहा जा रहा है ।इसी क्रम में राजधानी लखनऊ के उत्तर विधानसभा क्षेत्र की सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया।
लखनऊ उत्तर विधानसभा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन सीतापुर रोड स्थित रघुवर कृपा गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा अवध प्रान्त के अध्यक्ष कमलेश मिश्र, लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ नीरज बोरा, बाजपा के पूर्व लखनऊ महानगर अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा , पूर्व लखनऊ महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह , भाजपा लखनऊ महानगर के प्रमुख पदाधिकारीगण सहित समस्त सक्रिय सदस्य उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय ने किया ।
इस अवसर पर उत्तर विधानसभा के विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्षों की सतत विकास यात्रा , MLC मुकेश शर्मा द्वारा संगठन एवं कार्यकर्ता विषय पर तथा अवध प्रान्त के अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने भाजपा की विचार यात्रा पर विशेष रूप से विचार व्यक्त किये .
