

- उन्होंने बच्चों से आत्मीय मुलाक़ात कर पढने के प्रति उत्साह बढाया .
लखनऊ , 12 अप्रैल , campussamachar.com ,लखनऊ में बौद्धिक अक्षम एवं बधिर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु तत्पर देश की प्रमुख संस्था चेतना में लखनऊ में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल भ्रमण किया और बच्चों तथा शिक्षिकाओं से मिलीं। महापौर ने चेतना संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की सराहना की और अपने स्तर पर हर प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन दिया . उन्होंने बच्चों से आत्मीय मुलाक़ात कर पढने के प्रति उत्साह बढाया .

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष जी.एन.शर्मा,भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं चेतना कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र तिवारी, महापौर के पीआरओ एसपी उपाध्याय ,कार्यकारिणी सदस्य सुनील द्विवेदी,बौद्धिक अक्षम शाखा की प्रधानाचार्य श्रीमती मीना तिवारी, बधिर शाखा की प्रधानाचार्य श्रीमती अंजना शुक्ला, चेतना की समाजसेविका/मुख्य समन्वयक श्रीमती दीपशिखा पांडेय, बौद्धिक अक्षम प्रशिक्षण शाखा की कोर्स कोऑर्डिनेटर श्रीमती ज्योत्स्ना बाजपेयी तथा चेतना परिवार के सदस्यों के साथ संस्था प्रमुख ने संस्था के कार्यकलापों से महापौर को अवगत कराया।
