
- सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत कौर टीम के साथ पहुंची खुनखुन जी पीजी गर्ल्स कालेज
- प्राचार्या डॉ अंशु केडिया भी रहीं उपस्थित
लखनऊ, 3 अप्रैल । campussamachar.com, खुनखुन जी पीजी गर्ल्स कालेज लखनऊ (khun khun ji girls degree college, chowk, lucknow)की प्राचार्या डॉ अंशु केडिया की उपस्थिति में आज 3 अप्रैल 2023 को कोतवाली से सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत कौर महिला कांस्टेबल प्रिया और श्वेता शर्मा द्वारा महाविद्यालय परिसर में उपस्थित छात्राओं से उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत की । उनका समाधान भी बताया गया।
lucknow education news : पुलिस अधिकारियों ने उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 एवं पिंक बूथ, पिंक स्कूटी के विषय मे जानकारी दी । उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह की समस्या होने पर बेखौफ थाने या पिंक बूथ पर आएं l पिंक स्कूटी जो क्षेत्र मे भ्रमण करती रहती है उन्हें रोककर भी समस्या बताई जा सकती है । कई छात्राओं ने सवाल भी पूछे।
छात्राओं ने पशु क्रूरता के बारे मे भी प्रश्न किए । इस पर उन्हें बताया गया कि पशु क्रूरता के अंतर्गत कार्यवाही की जाती है l इस सम्बंध में थाने में FIR भी लिखवाई जा सकती है । यह जानकारी कालेज की प्राचार्या डॉ अंशु केडिया ( professor Anshu Kedia Principal Khun ji girls degree college, chowk, lucknow ) ने दी है।
