

- लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय और महामंत्री डॉ अंशु केडिया ने बताया कि आंदोलन के पहले दिन आज 24 जनवरी 25 को काला फीता बांधकर विरोध किया गया. कल दिनांक 25 जनवरी 25 को भी विरोध जारी रहेगा
लखनऊ , 24 जनवरी ,campussamachar.com, लुआक्टा के आह्वान पर ए पी सेन गर्ल्स पी जी कालेज, लखनऊ की प्राचार्या प्रो रचना श्रीवास्तव के तानाशाही एवं शिक्षक के उत्पीड़न के रवैये के विरुद्ध लखनऊ विश्वविद्यालय से सहयुक्त महाविद्यालयो ( लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर) के शिक्षकों द्वारा आज से दो दिवसीय आंदोलन शुरू किया गया .आंदोलन के पहले दिन आज 24 जनवरी को काला फीता बांधकर विरोध किया गया और इसी तरह कल 25 जनवरी को भी विरोध जारी रहेगा.

लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय और महामंत्री डॉ अंशु केडिया ने बताया कि फीरोज गांधी डिग्री कॉलेज, रायबरेली में 19 जनवरी 25 को आहूत लुआक्टा कार्यकारिणी की बैठक मे सर्व सम्मति से लिये गये निर्णय का अनुपालन करते हुए आज 24 जनवरी को लखनऊ विश्वविद्यालय से सहयुक्त महाविद्यालयो ( लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर) के शिक्षकों द्वारा काला फीता बांधकर ए पी सेन मेमोरियल गर्ल्स महाविद्यालय, लखनऊ की शिक्षिकाओं का विभिन्न प्रकार से हो रहे उत्पीडन, नियम विरुद्ध वेतन कटौती, मनमाने तरीके से अवकाश परिवर्तन, अकारण नोटिस एवं धमकी तथा कई अन्य तरीके से शिक्षिकाओं को प्राचार्या प्रो रचना श्रीवास्त्व द्वारा किये जा रहे उत्पीडन का विरोध किया गया.

शिक्षक नेताओं के अनुसार सूच्य है कि ए पी सेन गर्ल्स महाविद्यालय ( A P Sen Memorial Girls P.G. College ) की प्राचार्या द्वारा पूर्व मे पुलिस भर्ती परीक्षा में डा निधि सिधार्थ का उत्पीड़न करने एवं वेतन कटौती करने के लिए जिलाधिकारी के आदेश के बाबजूद कटौती पूर्ण वेतन क्षेत्रीय कार्यालय को प्रेषित किया, डा उषा पाठक के कमुटेड अवकाश को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाबजूद नही माना एवं कमुटेड अवकाश को अर्जित अवकाश के रूप में परिवर्तित कर दिया, डा पाठक द्वारा उनके निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपने चिकित्सकीय अवकाश का सत्यापन भी कराया गया, डा निधि सिधार्थ के बाल्य देखभाल अवकाश मे वेतन कटौती बिना बताये नियमो के परे कर दी गयी। इसके अतिरिक्त शिक्षिकाओ एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने के लिए नोटिस जारी कर भयभीत किया गया। यह भी अवगत कराना है कि प्रो रचना श्रीवास्त्व लम्बे समय से परीक्षा सेल में कार्य करने के नाम पर 10:15 बजे स्वयम महाविद्यालय से गायब रहती रही है।

आज के इस आंदोलन में शिक्षकों द्वारा संगठन के निर्णय के अनुसार महाविद्यालय ( A P Sen Memorial Girls P.G. College ) की प्राचार्या प्रो रचना श्रीवास्त्व द्वारा किये जा रहे उत्पीडन का विरोध किया गया एवं आह्वान किया गया कि यदि महाविद्यालय में उत्पीड़न एवं तानाशाही पर लगाम न लगा तो संगठन को बड़ा आंदोलन करना चाहिए।
लुआक्टा अध्यक्ष डा मनोज पांडेय द्वारा सभी शिक्षकों का आंदोलन का समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा ए पी सेन महाविद्यालय की प्राचार्या को सभी शिक्षको एवं कर्मचारियो से संवाद स्थापित करने का सुझाव देते हुए आगाह किया कि यदि शिक्षिकाओं का उत्पीड़न बन्द नही हुआ तो आंदोलन और बड़ा किया जायेगा. महामंत्री डा अंशु केडिया ने प्राचार्या से शिक्षको एवं कर्मचारियों का उत्पीडन न करने एवं बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने की आवश्यकता बताई ।

लुआक्टा द्वारा अपने सभी साथियो को पुन: आंदोलन के दूसरे दिन कल दिनांक 25 जनवरी 25 को जारी रखने का आह्वान किया गया। आज दिनांक 24 जनवरी 25 को सभी महाविद्यालयों के शिक्षक साथीयों द्वारा काले फीते के साथ अपने शैक्षिक एवं परीक्षा संबंधित कार्य किया गया . लुआक्टा नेताओं ने अपने सभी साथियो से आग्रह है कि वे कल 25 जनवरी को भी काला फीता बांधकर आज की तरह कल भी आंदोलन को सफल बनायें।

