
- फिरोज गांधी महाविद्यालय ( Feroze Gandhi College Raebareli) के प्रबंध तंत्र के निर्णय के विरोध में 17 फरवरी, 2025 को लखनऊ विश्वविद्यालय, गेट न0 एक सरस्वती वाटिका पर 12 बजे दोपहर से 3 बजे तक धरना देंगे .
लखनऊ, 11 फरवरी, campussamachar.com,लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ ( लुआक्टा ) की कार्यकारिणी की बैठक फीरोज गाँधी महाविद्यालय रायबरेली के प्रबंधतन्त्र के विरुद्ध आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया है . लुआक्टा के अध्यक्ष डाक्टर मनोज पाण्डेय और महामंत्री प्रोफ़ेसर अंशु केडिया ने बताया कि फीरोज गाँधी महाविद्यालय रायबरेली ( Feroze Gandhi College ) के शिक्षक आलोक प्रताप सिंह के निलम्बन को समाप्त कराने के लिए लुआक्टा द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है किंतु प्रबंधतन्त्र ( Feroze Gandhi College ) की 8 फरवरी 25 को आहूत बैठक मे आलोक प्रताप सिंह को जाँच समिति के निर्णय के आधार पर दोषी मानते हुए नोटिस जारी कर 14 दिन जवाब मांगा गया है .
इन परिस्थितियों के दृष्टिगत 9 फरवरी 25 को लुआक्टा कार्यकारिणी की आकस्मिक ऑनलाइन बैठक आहूत की गई सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि –
1. दिनांक 16 फरवरी 2025 तक यदि प्रबंध तंत्र निलंबन के आदेश को वापस नहीं लेता है तो आंदोलन के पहले चरण में लखनऊ विश्वविद्यालय से सहयुक्त सभी महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा फिरोज गांधी महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र के निर्णय के विरोध में 17 फरवरी, 2025 को लखनऊ विश्वविद्यालय, गेट न0 एक सरस्वती वाटिका पर 12 बजे दोपहर से 3 बजे तक धरना देंगे .
2. यदि इसके बाद भी निलम्बन समाप्त नही किया जाता है तो दिनांक 24 फरवरी,2025 को लखनऊ विश्वविद्यालय से सहयुक्त सभी महाविद्यालयो के शिक्षक साथी लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नम्बर 1 सरस्वती वाटिका पर 11:30 बजे प्रात: एकत्र होंगे एवं 2:30 बजे दोपहर राजभवन के लिये कूच करेंगे तथा गिरफ्तारी भी देंगे .
3.यदि इसके बाद भी निलम्बन समाप्त नही होता है तो आंदोलन के तीसरे चरण में लखनऊ विश्वविद्यालय से सहयुक्त सभी महाविद्यालयो मे पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जायेगा, तथा सरकार से प्रबंधतन्त्र भंग करने की माँग की जायेगी आंदोलन की तिथि का निर्धारण लुआक्टा कार्यकारणी की बैठक में लिया जायेगा.
Feroze Gandhi College Raebareli, : संगठन के आंदोलन के कारण यदि पठन- पाठन, परीक्षा, या किसी भी प्रकार की कोई प्रशासनिक अव्यवस्था उतपन्न होती है तो इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व फीरोज गाँधी महाविद्यालय, रायबरेली( Feroze Gandhi College Raebareli) के प्रबंधतंत्र का होगा . शिक्षक नेताओं ने संगठन के सदस्यों से आग्रह किया है कि अपने साथी डॉ आलोक प्रताप सिंह के निलम्बन को समाप्त करने के लिए एकजुटता का परिचय देते हुए आंदोलन को मजबूती देने मे पूरी तरह सहयोग करें एवं तब तक मुहिम में डटे रहे जब तक निलंबन का आदेश प्रबंध तंत्र वापस नहीं ले लिया जाता हैं.
