
- लखनऊ विश्वविद्यालय,लखनऊ के ही साथ ही बजरंग बली , राम सेवक राम,विजय कुमार पाण्डेय भी बने सहायक कुलसचिव
लखनऊ, 26 जून, campus samachar.com, उच्च शिक्षा अनुभाग द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य विश्विद्यालय केंद्रीयत सेवा द्वारा पदोन्नति कोटे के अंतर्गत लखनऊ विश्वविद्यालय ( lucknow university) में कार्यरत प्रधान सहायकों की सहायक कुलसचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है। अधिष्ठाता विज्ञान संकाय में कार्यरत प्रधान सहायक सरला देवी को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ( Veer Bahadur Singh Purvanchal University) में सहायक कुलसचिव बनाया गया है।
इसी प्रकार बजरंग बली को राजेंद्र सिंह रज्जू भैया प्रयागराज , राम सेवक राम को डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा,विजय कुमार पाण्डेय को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर में सहायक कुलसचिव बनाया गया है। इनकी पदोन्नति पर लखनऊ विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
