

- विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों की और से उप जिला अधिकारी निघासन राजीव निगम और विकास खंड रमियाबेहड श्रीमती श्रद्धा गुप्ता जी को ज्ञापन सौंपा .
लखीमपुर खीरी , 29 जुलाई , राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई रमियाबेहड़ द्वारा आज 29 जुलाई 2025 को परिषदीय विद्यालयों की समस्याओं को लेकर कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री राम गोपाल जी के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी ,विकास खंड रमियाबेहड श्रीमती श्रद्धा गुप्ता जी को ज्ञापन सौंपा और शिक्षक समस्याओं को लेकर विस्तृत वार्ता की गई।

खंड विकास अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया है उक्त समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विवेक पटेल , ब्लॉक महामंत्री दानवीर सिंह यादव , संयुक्त महामंत्री सुभाष पुरी , वरुण कुमार , प्रदीप पांडे , बड़े भाई परशुराम गौतम , ब्लॉक उपाध्यक्ष सचिन बालियान की उपस्थित रहे। यह जानकारी विवेक राज मीडिया प्रभारी रमियाबेहड़ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लखीमपुर खीरी ने दी है .

इसी प्रकार विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों की और से उप जिला अधिकारी निघासन राजीव निगम जी को मिलकर शिक्षक समस्याओ को लेकर वार्ता व ज्ञापन दिया गया .
