

- इस मौके पर संगठन से श्रीमती अर्चना भास्कर , सदर तहसील से संबंधित ब्लॉक नकहा के अध्यक्ष डॉ शिवबरन पाल , ब्लॉक महामंत्री आयुष्मान भारती , लखीमपुर के अध्यक्ष अपूर्व गुप्ता , महामंत्री देवेंद्र प्रजापति , फूलबेहड़ अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी , महामंत्री बृज मोहन तिवारी उपस्थित रहे।
लखीमपुर खीरी , 01 अगस्त , राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद लखीमपुर खीरी की ब्लॉक कार्यकारिणी नकहा, लखीमपुर फूलबेहड़ का संयुक्त ज्ञापन एवं स्मृति चिन्ह उपजिलाधिकारी सदर अश्वनी कुमार सिंह को दिया गया। जिसमें परिषदीय विद्यालयों की समस्याओं के संबंध में वार्ता की गई। अधिकारी द्वारा शीघ्र ही समस्त बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधितों को निर्देशित करने का आदेश दिया गया।
प्रमुख मांगें –
1. विद्यालय समय में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सुनिश्चित कराई जाए ताकि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े ।
2. जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील स्तर पर एक हेल्प डेस्क व हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए ।
3. छात्रों के हितों को देखते हुए शिक्षक कर्मियों को यथासंभव बीएलओ ड्यूटी से मुक्त रखा जाए।
4. गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं मदरसों पर कार्यवाही कर उन्हें तत्काल बंद करने का कार्य किया जाए।
5. जिस ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर आधार बनाने हेतु मशीन संचालित नहीं है उन केंद्रों पर आधार बनाने की प्रक्रिया को शीघ्र व्यवस्थित किया जाए ।
6. जिन विद्यालयों में जल भराव की स्थिति है उन विद्यालयों में मिट्टी पटाई का कार्य एवं इंटरलॉकिंग का कार्य अनिवार्य रूप से कराया जाए।
इस मौके पर संगठन से श्रीमती अर्चना भास्कर , सदर तहसील से संबंधित ब्लॉक नकहा के अध्यक्ष डॉ शिवबरन पाल , ब्लॉक महामंत्री आयुष्मान भारती , लखीमपुर के अध्यक्ष अपूर्व गुप्ता , महामंत्री देवेंद्र प्रजापति , फूलबेहड़ अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी , महामंत्री बृज मोहन तिवारी उपस्थित रहे। यह जानकारी आयुष्मान भारती ब्लॉक महामंत्री नकहा खीरी ने दी है .
