
कोरबा, 28 जनवरी , campussamachar.com, विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन पंजीयन क्रमांक 56 संबंध आईं एनटीसीयू ने यूनियन कार्यालय में झंडा फहराया विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के संगठन कार्यालय विद्युत मंडल कॉलोनी के आवास क्रमांक ओ सी 63 में 26 जनवरी 2025गणतंत्र दिवस के अवसर इंटक के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं फेडरेशन के क्षेत्रीय सचिव सुरेश सोनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान सेवानिवृत कर्मी सुरेशसोनी के द्वारा मुख्य अतिथि के आसंदी से संविधान की सुरक्षा एवं कर्मचारियों की एकता पर बल देते हुए उद्बोधन किया गया।
वर्ष 2025 को संविधान सुरक्षा के रूप में मनाया जा रहा है दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को 75 वर्ष पूर्व लागू किया गया था तब से लेकर अब तक हमारा संविधान अटल और अमर है इसको कभी भी आच नहीं आ सकता।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से फेडरेशन के शाखा अध्यक्ष शंकर निषाद कार्यवाहक अध्यक्ष करण दास दीवान कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती योगेश्वरी खूंटे के अलावा श्रीमती सुशीला ठाकुर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती कांति सोनी पार्षद प्रत्याशी पवन विश्वकर्मा संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी पवन भारद्वाज कालिदास ए आर चंद्रा मुकेश साहू सुशांत सरकार श्रीमती मीना विश्वकर्मा मथुरा बाई चीन बाई सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे आभार प्रदर्शन शाखा अध्यक्ष शंकर लाल निषाद एवं कार्यक्रम का संचालन मुकेश साहू द्वारा किया गया। इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक सुरेश क्रिस्टोफर द्वारा किया गया।
