

- कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा द्वारा क्षेत्र मे बहुमूल्य कार्य हेतू राजकुमारी रात्रे , रोहिणी राठौर, सुमित्रा मानिकपुरी , तरनूम निशा को सम्मानित किया गया.
कोरबा, 09 मार्च 2025, campus samachar.com, छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा द्वारा स्याहीमुड़ी मे महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में डॉ फरहान अली निधि सिंह और क्षेत्र के पार्षद फीरत साहू उपस्थित रहे. कार्यक्रम के माध्यम से डॉ फरहाना अली द्वारा सभी महिलाओं को लघु उद्योग के लिए प्रोत्साहित किया गया उन्होंने विभिन्न प्रकार से धनार्जन करने के साधन बताएं क्योंकि एक नारी वित्तीय रूप से यदि आत्मनिर्भर होगी तभी महिला सशक्तिकरण सार्थक होगा .
क्षेत्र के लोकप्रिय पार्षद द्वारा सभी को इस संबंध में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया और उन्होंने को सूचना दी की इस कार्य के ओर वह अपना पहला कदम उठा चुके हैं और जल्द ही क्षेत्र में अचार पापड़ आदि जैसे लघु उद्योग और उनके बाजार संबंधी जानकारी के साथ क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वह प्रयास करेंगे. निधि सिंह द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए क्षेत्र की मितान सुमित्रा के साथ गर्भाशय कैंसर के संबंध में जानकारी दी गई और इससे जुड़े वैक्सीन के विषय में सभी को सूचना प्रदान की गई एक स्वस्थ महिला अपना केवल अपने परिवार का अभी अपितु अपने समाज को भी सुव्यावस्थित करती है.

निधि सिंह द्वारा महिलाओ से अपील की गयी की अब तक जैसे वह इस क्षेत्र मे जीव जंतुओ को बचाने मे संस्था का सहयोग करते आये है, उसी प्रकार से आगे भी वह सहयोग करें ज्ञातव्य हो को स्याहीमुड़ी मे किसी भी घायल पशु पक्षी या सर्प मिलने पर लोग उसकी सुचना विज्ञानं सभा के सदस्यों तक पहुंचाते है जिस से जीवो की रक्षा हो सके ओर वन्यजीव संरक्षण के महत्त्व को समझते है.
छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा से राजकुमारी श्रीवास ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे महत्वपूर्ण सहयोग दिया. कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा द्वारा क्षेत्र मे बहुमूल्य कार्य हेतू राजकुमारी रात्रे , रोहिणी राठौर, सुमित्रा मानिकपुरी , तरनूम निशा को सम्मानित किया गया.

