

- मुख्य अतिथि अनिल सिंह द्वारा सभी विजेता छात्राओ, शिक्षिकाओं एवं नॉन टीचिंग स्टाफ को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
लखनऊ , 27 नवम्बर, campussamachar.com, खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी कॉलेज ( khun khun ji girls degree college lucknow ) में क्रमशः शारीरिक शिक्षा विभाग एवं शिक्षा विभाग में प्रो चेतना सामंत एवं डॉ शगुन रोहतगी के नेतृत्व में आज 27 नवम्बर 24 को खेल दिवस मनाया गया। जिसमे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कबड्डी, लॉन्ग जंप , 100 मीटर रेस, स्पून रेस, फ्रॉग जंप ,सेक रेस, थ्री लेग रेस,रिले रेस, म्यूजिकल चेयर रेस आदि का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल सिंह पूर्व सदस्य लखनऊ विश्वविद्यालय कार्यपरिषद एवं अध्यक्ष लोक अधिकार मंच द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप मे निरंजन शर्मा ने छात्राओं की हौसला अफजाई की I प्रतियोगिताओ में 100 से भी अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में ओवर आल विनर अर्चना सिंह BA प्रथम वर्ष ने 4 पुरस्कार जीते .
स्पून रेस मे प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान पर क्रमशः तनु कश्यप ,करिश्मा, गुलशन गौतम रही। फ्रॉग जंप में प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान पर क्रमशः करिश्मा ,मीनू देवी , रिशु मौर्य ,अलीशा वर्मा रही । थ्री लैग रेस में प्रथम स्थान पर अंजली गौतम, अनुश्री, द्वितीय स्थान पर अर्चना सिंह ,लक्ष्मी चौरसिया तृतीय स्थान पर जोया फातिमा अलशिफा बानो रही। रिले रिले रेस में क्रमशः प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर शगुन चौरसिया, अंजली गौतम ,मानसी कश्यप की टीम रही। म्यूजिकल चेयर में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थान पर क्रमशः प्राची गौतम ,मानसी कश्यप, मुस्कान गुप्ता रही। इसके अतिरिक्त टीचिंग स्टाफ एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के बीच में म्यूजिकल चेयर एवं रेस की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
college lucknow news : इसमें महिलाओं की दौड़ में अनीता प्रथम स्थान, अंजू सिंह द्वितीय स्थान एवं गुड़िया तृतीय स्थान पर रही । पुरुषों की दौड़ में दिलाराम प्रथम, अश्वनी जी द्वितीय स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर में मंजू प्रथम, अंजू सिंह द्वितीय तथा अश्वनी जी तृतीय स्थान पर रहे। शिक्षिकाओं की प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर में प्रो कल्पना यादव प्रथम स्थान, डॉक्टर रुचि यादव द्वतीय स्थान,डॉ. सुप्रिया सिंह तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ शिक्षिकाओं की रेस में डॉ अंजू यादव प्रथम स्थान , रत्ना शुक्ला द्वितीय स्थान ,डॉक्टर शगुन रोहतगी एवम डॉ सुमनलता तृतीय स्थान पर रही। कनिष्ठ शिक्षिकाओं की रेस में डॉक्टर चेतना सामंत प्रथम, डॉक्टर शालिनी शुक्ला द्वितीय, श्रीमती चिति तृतीय स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त अन्य खेलों में भी छात्राएं विजित रही .

lucknow news : मुख्य अतिथि अनिल सिंह द्वारा सभी विजेता छात्राओ, शिक्षिकाओं एवं नॉन टीचिंग स्टाफ को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन से पहले मुख्य अतिथि ने छात्राओं के समक्ष अपने उदबोधन में खेल प्रतियोगिता में समस्त विजित को बधाई दी I साथ ही लड़कियों को अधिक से अधिक सामुदायिक कार्यों से जुड़ने और समाज सेवा के साथ व्यक्तित्व विकास में लगे रहने का परामर्श दिया, एवं अग्रिम जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या डॉ अंशु केडिया द्वारा अतिथियों एवं डॉ.चेतना सामंत, डॉ शगुन रोहतगी, डॉअनामिका सिंह राठौर, डॉ रुचि यादव एवं अन्य समस्त को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंशु केडिया के निर्देशन में हुआ ।
