
- अध्यक्ष पद पर शिवांशी सैनी बी. ए. तृतीय वर्ष विजयी रही जबकि उपाध्यक्ष पद पर अदीबा खान बी. ए. विभाग तथा नैनसी मौर्या बी. एड. विभाग विजयी रही तथा सचिव के पद पर वंशिका निगम और संयुक्त सचिव के पद पर ख़ुशी वर्मा विजयी रही
- चुनावी प्रक्रिया सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुई। 12 बजे तक कुल 310 छात्राओ ने मतदान दिए।
लखनऊ , 20 अक्तूबर । campussamachar.com, खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज (khun khun ji girls degree college lucknow ) में आज 20 अक्तूबर 2023 को छात्रा परिषद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई । अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कक्षा प्रतिनिधि के पदों पर चुनावी प्रक्रिया संपन्न की गई। समस्त प्रत्याशियों ने चुनावी प्रक्रिया में सभी छात्राओं से वोट देने की अपील की। एक सप्ताह पूर्व से ही प्रत्याशी छात्राओं ने अपना प्रचार प्रसार जोर शोर से किया।

khun khun ji girls degree college : उन्होंने छात्राओं के हित में कार्य करने की बात कहीं। चुनावी प्रक्रिया सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुई। 12 बजे तक कुल 310 छात्राओ ने मतदान दिए। इस मतदान प्रक्रिया में छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर मतदान किया। इसमें अध्यक्ष पद पर शिवांशी सैनी बी. ए. तृतीय वर्ष विजयी रही तथा शिवानी शुक्ला एम. ए.द्वितीय स्थान पर रही। उपाध्यक्ष पद पर अदीबा खान बी. ए. विभाग तथा नैनसी मौर्या बी. एड. विभाग विजयी रही तथा द्वितीय स्थान पर मानसी कश्यप एम.ए. रही। सचिव के पद पर वंशिका निगम विजयी रही तथा द्वितीय स्थान पर अनुश्री वर्मा रही। संयुक्त सचिव के पद पर ख़ुशी वर्मा विजयी रही तथा द्वितीय स्थान पर करिश्मा रही। कक्षा प्रतिनिधि के चुनाव में बी. ए. प्रथम वर्ष से शैला, बी. ए. द्वितीय वर्ष से करिश्मा चौरसिया, तृतीय वर्ष से प्रतिभा गौतम, बी. कॉम. से तूसी कश्यप, एम. ए. से सुप्रिया रावत तथा बी. एड. विभाग से मनप्रीत कौर चुनी गई।

lu latest news : यह चुनावी प्रक्रिया डॉक्टर रंजीत कौर (प्रभारी) डॉ.मनीषा उपाध्याय, डॉ सुमन लता सिंह, डॉ स्नेह लता शिवहरे, डॉ रूचि यादव, डॉ प्रियंका, डॉ शालिनी शुक्ला एवं अन्य समस्त शिक्षिकाओं के सहयोग से संपन्न करायी गयी। यह समस्त चुनावी प्रक्रिया महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अंशु केडिया
( professor Anshu Kedia Principal Khun khun ji girls degree college, chowk, lucknow ) के आदेशानुसार संपन्न कराई गई , जिससे छात्राओ में नेतृत्व क्षमता विकसित की जा सके।

