
बिलासपुर , 26 जुलाई , शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दगोरी, संकुल दगोरी, विकास खण्ड- बिल्हा, जिला – बिलासपुर में आज 26 जुलाई 2025 कों बैगलेस डे शनिवार के दिन सभी बच्चों कों कारगिल वॉर ( Kargil Vijay Diwas 2025) के सम्पूर्ण विजय गाथा को प्रोजेक्टर के माध्यम से से बच्चों को समझाया गया. वायुसेना, थल सेना और नेवी तीनों के एक साथ जान की बाजी लगाने और इजराईल देश के सबसे महत्वपूर्ण सहयोग से पाकिस्तान पर विजय प्राप्त करने की सम्पूर्ण गाथा कों बच्चों ने जाना. इसके साथ सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत फ़्लू, मौसमी बुखार, जहरीले जीवों और दुर्घटनाओं से बचने के तरीकों को भी बताया गया ।
इस कार्यशाला में सभी शिक्षक श्री भरत लाल बघेल (प्रधान पाठक), आशीष कटकवार, श्रीमती संगीता कौशिक, श्रीमती रश्मि देवांगन जी ने अपना योगदान दिया.
