

- नीता साहू सपना पांडेय के निर्देशन में कारगिल युद्ध पर भाव दृश्यांकन कर मिडिल स्कूल हिन्दी माध्यम सेजेस के बच्चों ने उपस्थित समूह को अश्रुविगलित कर दिया।
- संस्कार भारती के अध्यक्ष गजानन फडके ने कला प्रस्तुति द्वारा राष्ट्रीय भावना के प्रदर्शन पर संस्था के प्रति आभार प्रदर्शन जताया।
बिलासपुर , 26 जुलाई , सेजेस तिफरा स्कूल में देश भक्ति गीत ,भाषण,पोस्टर,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराया गया देश भक्ति गाने पर सांस्कृतिक प्रस्तुती कर मिडिल स्कूल के बच्चो ने देश भक्ति का उत्साह भर दिया, बिलासपुर से अलग अलग जगहों से आमंत्रित कविगणों ने कारगिल विजय दिवस पर कविता पाठ कर स्कूल में देशभक्ति का भाव भर दिया।

स्कूल के बच्चो ने कारगिल विजय दिवस पर भाषण सुन कवियों हेतु खूब तालियां बजाई,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने भारत माता,रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई, सेना के नौजवान,छत्तीसगढ़ महतारी बन कर प्रदर्शन किया ।अंत में बच्चों को पुरस्कार और आमंत्रित अतिथियों का संस्था के प्राचार्य ने स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद किया ।
सैनिक परिवार से जुड़े आगंतुक अतिथि रविन्द्र पाटनवार विधायक प्रतिनिधि , प्रोफेसर डॉ विवेक अंबलकर , कविवर अशोक शर्मा, कवयित्री मीरा मृदु , युवा रचनाकार भूपेंद्र श्रीवास्तव, दीपक दुबे , विक्रम सिंह ने कारगिल युद्ध के वीर शहिदों को काव्यांजलि प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को रोमांचित कर दिया। अशोक शर्मा की ओजपूर्ण कविता
कारगिल कथा सुनाने सबको आया हूं,वीर शहिदों की गाथाएं पढने आया हूं ने अत्यधिक प्रभावित किया।

नीता साहू सपना पांडेय के निर्देशन में कारगिल युद्ध पर भाव दृश्यांकन कर मिडिल स्कूल हिन्दी माध्यम सेजेस के बच्चों ने उपस्थित समूह को अश्रुविगलित कर दिया। जो भरा नहीं भावों से जिसमें बहती रसधार नहीं ।
वह हृदय नहीं पत्थर है जिसको स्वदेश से प्यार नहीं।। पंक्ति पढ़कर सेजेस प्राचार्य डॉ विश्वनाथ कश्यप ने अतिथि कवियों का परिचय दिया । कारगिल युद्ध का इतिहास वर्णित करते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता जय कौशिक व लिपि वर्मा ने किया एवं संस्कार भारती के अध्यक्ष गजानन फडके ने कला प्रस्तुति द्वारा राष्ट्रीय भावना के प्रदर्शन पर संस्था के प्रति आभार प्रदर्शन जताया।

उन्होंने वीर सिपाहियों पर आधारित फैंसी ड्रेस व चित्रकला प्रतियोगिता के सभी प्रतियोगियों को नगद पुरस्कार दी । कार्यक्रम में संकुल समन्वयक सुनील पाण्डेय,सुधा दुबे प्रधान पाठिका, सेजेस अंग्रेजी माध्यम से हेमलता बघेल अभिनव नायक , मोहन पटनायक, अभिनव सिंह, ने आयोजन में विशेष भूमिका निभाई।

