

- छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. अफ़रोज़ ताज ने कहा कि थियेटर और सिनेमा सिर्फ मनोरंजन के साधन नहीं हैं, ये सामाजिक, सांस्कृतिक और भाषागत विमर्श के साधन भी हैं।
- कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. जॉन काल्डवेल ने बताया कि थियेटर और सिनेमा समाज का आईना भी हैं.
लखनऊ , 07 अगस्त , करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी. जी. कॉलेज, लखनऊ ( Karamat Husain Muslim Girls (P.G.)College Lucknow) में आज दिनांक 07 अगस्त 2025 को कॉलेज के मैनेजर सैयद नावेद अहमद एवं प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा के कुशल मार्गदर्शन में उर्दू एवं हिन्दी विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में ‘थियेटर एवं सिनेमा के माध्यम से भाषा एवं लिंग को समझना’ विषयक अन्तर्राष्ट्रीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उर्दू एवं हिन्दी के अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विद्वान नॉर्थ कैरोलाइना यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए. के डॉ. अफ़रोज़ ताज, डॉ. जॉन काल्डवेल, कॉलेज ( Karamat Husain Muslim Girls (P.G.)College Lucknow) की प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा एवं प्रख्यात लेखक आतिफ़ हनीफ़ की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

कार्यक्रम का आरंभ दुआ से हुआ। अतिथिगण का स्वागत फूलों से हुआ तथा स्मृति- चिन्ह भेंट किया गया। कालेज ( Karamat Husain Muslim Girls (P.G.)College Lucknow,) की प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा ने माननीय अतिथिगण का परिचय एवं स्वागत भाषण दिया तथा इस कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने स्वागत-गीत एवं अमीर ख़ुसरो की रचना पर आधारित भावपूर्ण नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की।

इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. अफ़रोज़ ताज ने कहा कि थियेटर और सिनेमा सिर्फ मनोरंजन के साधन नहीं हैं, ये सामाजिक, सांस्कृतिक और भाषागत विमर्श के साधन भी हैं। आपने कहा कि भाषा दिलों को जोड़ती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. जॉन काल्डवेल ने बताया कि थियेटर और सिनेमा समाज का आईना भी हैं तथा समाज में बदलाव का सशक्त माध्यम भी। कार्यक्रम के अंत में उर्दू विभाग की डॉ. सायमा रफ़त ने आभार ज्ञापन किया।

कार्यक्रम उर्दू- हिन्दी विभाग एवं अन्य शिक्षिकाओं के समर्पित सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन असरा बीबी सिद्दीकी ने किया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। छात्राओं ने इस कार्यक्रम में अत्यन्त उत्साहपूर्वक भाग लिया। आशा है यह कार्यक्रम छात्राओं के भविष्य के लिए नए मार्ग प्रशस्त करेगा।
