
प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। - सभी व्यक्तिगत स्पर्धा में विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और टीम को ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
लखनऊ, 14 फरवरी,campussamachar.com, लखनऊ के नगराम क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 के दूसरे दिन रस्सा कसी कुर्सी दौड़ तथा वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं हुईं इसी के साथ प्रतियोगिता संपन्न हुई। रस्साकसी प्रतियोगिता जूनियर बालिका वर्ग में दुर्गावती और लक्ष्मी बाई टीम के बीच हुई जिसमें लक्ष्मी बाई विजेता रही।
देखें VIDEO
बालक जूनियर वर्ग में विजेता भगत सिंह टीम रही जिसमें सुजीत कुमार 6b रिवाँश 6b क्रिस 7b धनराज 6b नेहाल 6b आंसर 6b रुपेश विपिन कुमार 6b आकाश 6b रौनक 7b थे। रस्साकसी सीनियर वर्ग बालिका में लक्ष्मी बाई विजेता टीम रही जिसमें खुशी सिंह 11सी सोनम ग्यारसी आंचल 9a मानो रानी 11 चांदनी 9a नैंसी वर्मा 10b प्रांसी 9b कोमल 11 मोनी 12a कल्पना 9b थीं।

रस्साकसी सीनियर बालक वर्ग में भगतसिंह टीम रही जिसमें रोशन कुमार 10d हर्षित वर्मा 12वीं विवेक कुमार 12d गौरव 12b अरुण कुमार 12 बी कामरान 12 बी शुभम 10dशिवम वर्मा10d अश्विनी 10d शीलू 10d शुभम 10d थे।जूनियर बालिका कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम शिवानी कक्षा 8 ए द्वितीय नंदिनी कक्षा 7 ए तृतीय शिवांगी कक्षा 7 ए सीनियर बालिका कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान निधि धीमान पुत्री जंग बहादुर 11cद्वितीय स्थान नंदिनी पुत्री शिवराम कक्षा 9b तृतीय स्थान नैंसी वर्मा 10b को प्राप्त हुआ।वॉलीबॉल प्रतियोगिता 11 लायंस और 10टाइगर के बीच हुई जिसमें 11 लायंस टीम विजेता रही।

सभी व्यक्तिगत स्पर्धा में विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और टीम को ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।

