

- बरसात के दिनों में अनेक जानलेवा बीमारियां जैसे दिमागी बुखार फैलने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा डायरिया, कालरा, टाइफाइड, मलेरिया जैसे रोग भी इन दिनों खूब फैलते हैं इसलिए साफ सफाई का विशेष महत्व है।
लखनऊ , 09 जुलाई , campus samachar.com, लखनऊ के नगराम क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow) में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए लघु नाटिका करायी गयी। कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्राओं निशू चौरसिया, खुशी पांडे, रिमझिम भूमिका मिश्रा, छाया ने अंग्रेजी के प्रवक्ता अमित कुमार के निर्देशन में बहुत अच्छे अभिनय से सबका मन मोह लिया इसमें सहयोग श्रीकांत ने किया।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि एक दूसरे से फैलने वाले संक्रामक रोगों को संचारी रोग कहा जाता है जिनको फैलाने में कुछ कीटों का भी विशेष योगदान होता है जैसे मक्खी मच्छर। बरसात के दिनों में अनेक जानलेवा बीमारियां जैसे दिमागी बुखार फैलने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा डायरिया, कालरा, टाइफाइड, मलेरिया जैसे रोग भी इन दिनों खूब फैलते हैं इसलिए साफ सफाई का विशेष महत्व है।

इन रोगों से बचने के लिए घरों के आसपास कूड़ा कचरा एकत्र न होने दें, जल भराव न होने दें, खुले में शौच न जाएं तथा ताजा स्वच्छ घर का भोजन करें, बासी और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ का सेवन ना करें। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
