
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं वार्षिक खेल में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अमित कुमार, सर्वेश कुमार, प्रेम कुमार, रणंजय सिंह तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
लखनऊ, 18 फरवरी , campussamachar.com, लखनऊ के नगराम क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow) में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 में सभी व्यक्तिगत स्पर्धा में विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने मेडल प्रदान किये।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में 30 स्पर्धाएं आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को गोल्ड मेडल देते स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को सिल्वर मेडल और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को ब्रांज मेडल प्रदान किए गये। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के पुरस्कार वितरण वाले दिन अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।
देखें VIDEO
सर्वाधिक पदक प्राप्त करने वाली जूनियर वर्ग की बालिका नंदिनी कक्षा 7 पुत्री अशोक कुमार रही जिसने 6 मेडल प्राप्त किये। 5 मेडल प्राप्त करने वाले बच्चों में प्रांशु कक्षा 12 कृषि वर्ग रोशन कक्षा 10 कल्पना 9बी सोनम प्रजापति कक्षा 11 विज्ञान वर्ग सम्मिलित थे।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि खेलों से हमें सीखना चाहिए कि सतत प्रयास और मेहनत से हम कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।
देखें VIDEO
इस अवसर पर विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow,) के शिक्षक एवं वार्षिक खेल में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अमित कुमार, सर्वेश कुमार, प्रेम कुमार, रणंजय सिंह तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

