

- विद्यार्थियों ने बताया कि यह कार्यक्रम उनके जीवन के लिए एक यादगार रहेगा।
लखनऊ , 20 फरवरी , campussamachar.com, नगराम क्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली लखनऊ ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow) , में 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई कार्यक्रम हर्षोल्लाह से मनाया गया। यह कार्यक्रम 11वीं तथा अन्य जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा 12वी के विद्यार्थियों हेतु आयोजित किया गया। विद्या की देवी मां सरस्वती के आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने धूप एवं दीप प्रज्वलित किया तथा कक्षा 11 की छात्राएं नंदिनी तथा लक्ष्मी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
12वीं के बाद करियर ऑप्शंस के विषय में शिक्षक प्रेम कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग की। बोर्ड परीक्षा के दौरान रखी जाने वाली विशेष सावधानियां के बारे में कार्यक्रम के संचालक शिक्षक अमित कुमार ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। श्रीकांत वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तनाव नहीं लेना चाहिए।

कार्यक्रम के अन्य आकर्षणों में 11वीं के छात्राओं द्वारा कॉलेज लाइफ पर आधारित ड्रैमेटिक डांस, छठी क्लास की छात्राओं द्वारा शुभ दिन आयो रे, 9वीं क्लास की छात्राओं द्वारा कभी अलविदा ना कहना पर डांस प्रस्तुति की गई। अन्य विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज तथा जलपान की व्यवस्था विद्यालय द्वारा की गई। विद्यार्थियों ने बताया कि यह कार्यक्रम उनके जीवन के लिए एक यादगार रहेगा।
देखें VIDEO
