

बिलासपुर , 07 मार्च , विश्व महिला दिवस ( International Women’s Day 2025 ) के उपलक्ष्य में हर कोई अपने अपने तरीके से महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम की अर्द्धागिनी श्रीमती ज्योति रंजन के नेतृत्व में स्टेट बैंक अधिकारियों की धर्मपत्नियो के लेडीज क्लब द्वारा विश्व महिला दिवस ( International Women’s Day 2025) की पूर्वसंध्या में स्टेट बैंक के गेस्ट हाउस में रंगारंग किटी पार्टी में मनोरंजक खेल द्वारा महिलाओं के समग्र विकास व उत्थान हेतु सार्थक उपाय बताते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इनमें श्रीमती ज्योति रंजन, आकांक्षा राय, जॉली झा, पायल मित्तल, मोनिका अग्रवाल, अदिति गुप्ता, अर्चना मित्तल, मुनमुन दास, रूबी तिवारी, श्वेता प्रसाद, अलका पोरवाल, दीपाली अग्रवाल, दीपिका जैन, लीना यदु, मेनका मेहर, संतोषी खरे आदि प्रमुख रही। International Women’s Day 2025
International Women’s Day 2025 : श्रीमती ज्योति रंजन ने बताया कि आज मातृशक्ति पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर कर आगे बढ़ रही हैं। उम्मीद हैं कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक देश एक चुनाव के अमल होने पर महिलाओं को संसद में पर्याप्त स्थान मिल पायेगा।

