

- कार्यक्रम के आयोजन में अर्थशास्त्र एवं कॉमर्स विभाग की शिक्षिकाओं डॉ वीना कुमारी डॉ अपर्णा टण्डन एवं प्रीति सिंधी ने आयोजन में सहयोग किया
लखनऊ , 08 मार्च , campussamachar.com, महिला दिवस के अवसर पर खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज चौक लखनऊ ( khun khun ji girls degree college lucknow,) में आज दिनांक 8 मार्च 2025 को एमएसएमई डीएफओ कानपुर द्वारा एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महिला दिवस ( International Women’s Day 2025,) के अवसर पर आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में कार्यालय प्रमुख संयुक्त निदेशक विष्णु कुमार वर्मा, सहायक निदेशक अविनाश कुमार अपूर्व सहायक निदेशक नीरज कुमार एवं एलडीएम बैंक ऑफ़ इंडिया लखनऊ मनीष पाठक एवं केवीआईसी के सहायक निदेशक जैसी तालुकदार एवं उद्यमी लखनऊ श्रीमती प्रियंका वर्मा की उपस्थिति में महिला दिवस मनाते हुए पीएमईजीपी, पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी, पीएमएस योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर बनाने के इच्छुक शिक्षित और बेरोजगार नवयुवतियों / भावी उद्यमियो को विभिन्न संभावित उद्योगों के बारे में तकनीकी एवं गैर तकनीकी जानकारी प्रदान कर उन्हें स्वयं का उद्योग या व्यवसाय स्थापित करने हेतु प्रेरित करना है । यह समस्त कार्यक्रम प्राचार्या प्रोफेसर अंशु केडिया जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रबंध तंत्र से निरंजन शर्मा, समस्त महाविद्यालय की शिक्षिकाएं एवं नान टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के आयोजन में अर्थशास्त्र एवं कॉमर्स विभाग की शिक्षिकाओं डॉ वीना कुमारी डॉ अपर्णा टण्डन एवं प्रीति सिंधी ने आयोजन में सहयोग किया .
