
लखनऊ, 10 नवंबर । campussamachar.com, इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज लखनऊ ( Industrial Inter College Lucknow ) में आज 10 नवंबर 2023 को हर्षोल्लास के साथ धनतेरस और शुभ दीपावली के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश बरनवाल द्वारा दीप प्रज्वलन से शुभारंभ हुआ। श्रीमती तारा देवी वर्मा जी द्वारा बहुत ही सुंदर चित्रकारी और दीप सजावट का कार्य किया गया। सभी छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

lucknow school news : वरिष्ठ शिक्षक शैलेंद्र कुमार शुक्ल जी ने उत्कृष्ट कविता पाठ कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया , जबकि प्रधानाचार्य बृजेश बरनवाल और दीपक कुमार जी द्वारा सुविचार व्यक्त किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा धनतेरस के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। शिक्षक शैलेंद्र कुमार शुक्ल जी द्वारा पंक्तियां जलाओ दीप तुम ऐसे प्रकाशित हो धरा सारी। मिटे छल द्वेष दंभ भय प्रफुल्लित हो धरा सारी।। विद्यालय परिवार की तरफ से सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की गयी।
