

- समापन अवसर पर महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में ध्यान आकर्षण कराते हुए उपस्थित लोगों को नशा उन्मूलन का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।
बहराईच, 16 फरवरी, भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव के तत्वावधान में आज किसान महाविद्यालय स्थित सभागार में सांस्कृतिक , लोकगायन,नृत्य,संगीत व कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।आयोजको की ओर से साहित्य, संगीत व कला क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरूस्कृत भी किया गया।
Bahraich News In Hindi, : उत्तर प्रदेश संस्कृति – पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित मैत्री महोत्सव में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षक, शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए संस्कार भारती (उ०प्र०) कार्यालय प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि भारत नेपाल सीमावर्ती जनपदों में युवा पीढ़ी एवं विद्यार्थियों के बीच प्रदेश के समृद्ध ,सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने एवं देश प्रेम की भावना प्रवाहित करने के उद्देश्य से सीमावर्ती शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक व राष्ट्र भक्त पूर्ण कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन किया जा रहा है जिसमे स्थानीय शासन व प्रशासन के अलावा संस्कृति निदेशालय तथा संस्कृति- पर्यटन विभाग का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।
India Nepal Friendship Festival : मुख्य अतिथि प्रसिद्ध नृत्य,संगीत ,गायन ,वादन प्रशिक्षिका सोनी श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद के उत्साही विद्यार्थियों को साहित्य संगीत व कला में प्रवीणता लाने के लिए विशेष प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।संचालन करते हुए मालवीय मिशन अध्यक्ष(अवध ) संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नशा कारोबारी तरुण व युवाओ को नशा उपभोग की ओर लगातार आकर्षित कर रहे हैं जिसपे पूर्ण विराम लगाने के लिए नशा, उन्मुलन जन जागरूकता अभियान जन सहयोग से चलाया जा रहा है जिसमे जन सहयोग की आवश्यकता है।

Bahraich News : संस्कार भारती संयोजक समीक्षा जैन ने बताया कि विद्यार्थियों को गायन, वादन, नृत्य ,संगीत तथा कला क्षेत्र में पारंगत करने के लिए संस्कार भारती की ओर से समूचे जनपद में प्रभावी कार्यक्रम चलाए जाने की दूरगामी योजना बनाई गई है । प्रतिभागी विद्यार्थियों को निर्णायक कमेटी सदस्य डॉ तस्लीम फातिमा जैदी ,गुंजन शर्मा, समाजसेविका सोनी श्रीवास्तव व कला प्रशिक्षक स्वेच्छा जैन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
India Nepal Friendship Festival Organized : कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता रमेश चंद्र त्रिपाठी, तारा महिला इंटर कालेज शिक्षिका प्रीति वर्मा, सुनीता कुमारी ,गांधी इंटर कॉलेज प्रवक्ता दीपक कुमार गौतम ,आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रवक्ता अर्चना श्रीवास्तव, शैलेन्द्री कुमारी,महाराज सिंह इंटर कॉलेज वरिष्ठ प्रवक्ता अरविंद वर्मा ,प्रवक्ता अमरेश कुमार, शिवांगी राज ,गायत्री बाल संस्कार शाला संचालिका रेखा श्रीवास्तव,प्रो मनीष गोंड़ समेत सैकड़ों विद्यार्थी ,प्रतिभागी उपस्थित रहे। आयोजकों की ओर से प्रतिभागी नमिता ,जैनब, आकृति ,एकता, तुषार , प्रसिद्धि, पायल ,शिवानी, संजय कुमार,जया, काशवी ,कोमल सिंह आदि को पुरष्कृत भी किया गया।समापन अवसर पर महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में ध्यान आकर्षण कराते हुए उपस्थित लोगों को नशा उन्मुलन का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।

