

- महाविद्यालय खुलने से यहाँ के छात्र छात्राओं को अब कस्बे से दूर नही जाना होगा। महाविद्यालय में सरकार द्वारा अत्याधुनिक बिल्डिंग का निर्माण किया गया है जिसमे छात्र छात्राओं के लिये प्रयोगशाला, लाइब्रेरी इत्यादि की पूरी व्यवस्था है।
मुरादाबाद, 07 अगस्त , वनिर्मित राजकीय महाविद्यालय, मथाना, कांठ, मुरादाबाद में शिक्षण कार्य प्रारम्भ हो चुका है। बीएससी, बी0ए0, तथा बी0कॉम0 प्रथम सेमेस्टर की छात्र एवं छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज की तथा पठन पाठन किया। प्राचार्य प्रोफेसर नज़ाकत हुसैन ने वाणिज्य, प्राध्यापक डॉ नरेंद्र सिंह ने राजनीति शास्त्र, डॉ नौमी प्रिया ने समाजशास्त्र, डॉ संदीप कुमार गुप्ता ने अंग्रेजी, डॉ कामरान आलम खान ने गणित तथा डॉ मुदित सिंघल ने भौतिक विज्ञान के व्याख्यान दिए।
इस क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय खुलने से यहाँ के छात्र छात्राओं को अब कस्बे से दूर नही जाना होगा। महाविद्यालय में सरकार द्वारा अत्याधुनिक बिल्डिंग का निर्माण किया गया है जिसमे छात्र छात्राओं के लिये प्रयोगशाला, लाइब्रेरी इत्यादि की पूरी व्यवस्था है।

गुरु जम्भेश्वर विश्विद्यालय मुरादाबाद ( Guru Jambheshwar University, Moradabad ) द्वारा छात्र छात्राओं एवं समाज के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से NSPC-2025 कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक, कर्मचारियों व छात्र छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता कर NSPC की वेबसाइट https://ecomitram.app/nspc से प्रमाणपत्र प्राप्त किये तथा महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
