
बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र ब्रतीन चक्रवर्ती को 19 से 22 नवंबर 2021 तक गोवा में आयोजित 52वें अंतरराष्ट्रीय फि ल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया। आजादी की 75 वर्षगांठ एवं अमृत महोत्सव का इंटरनेशनल फि ल्म फेस्टिवल द्वारा आयोजित कार्यक्रम केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया। ब्रतीन चक्रवर्ती को देश भर से 75 युवा क्रिएटिव माइंडस हेतु चुना गया था।
यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर आलोक कु मार चक्रवाल से मिलकर गोवा में मिले सम्मान के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए शुभाशीष ग्रहण किया। इस अवसर पर Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) कुलपति ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में ही संभावनाएं जन्म लेती हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे अपनी क्षमता का सकारात्मक रूप से प्रदर्शन करें। अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में जज के रूप में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफ सी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी, निर्देशक केतन मेहता, संगीतकार शंकर महादेवन, अभिनेता मनोज वाजपेयी, ऑस्कर विजेता साउंड रिकॉर्डिस्ट रसूल पुकुट्टी और निर्माताध्निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह शामिल हैं।
विद्यार्थियों में यह उपलब्धि विशेष सराहनीय है जिसके माध्यम से Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) अत्यंत गौरान्वित है।
सीयू के प्राणी शास्त्र विभाग में संगोष्ठी आयोजित
Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) की जीव विज्ञान विद्यापीठ के अंतर्गत प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा 27 नवंबर को ऑनलाइन माध्यम गूगल मीट प्लेटफार्म से सेटेलाइट कॉन्फ्रेंस ऑफ सोयाइटी फॉर ऑल्टरनेटिव्स टू एनिमल एक्पेरीमेंट- इंडिया विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने किया। कुलसचिव प्रो. शैलेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. रोहित सेठ सह-प्राध्यापक प्राणी शास्त्र विभाग ने अतिथियों का स्वागत किया।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि की आंसदी से कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने कहा कि शोध, अनुसंधान एवं नवाचार में प्रयोग होने वाले जीवों के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था को खोजने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोरोना काल की समाप्ति की पश्चात विश्वविद्यालय में इस विषय पर ऑफलाइन मोड में भी कार्यशाला का आयोजन किया जाना चाहिए।
संगोष्ठी में
संगोष्ठी में प्रो. वाई.के. गुप्ता अध्यक्ष सोसायटी फॉर ऑल्टरनेटिव्स टू एनिमल एक्सपेरीमेंट्स इन इंडिया, डॉ. एम.ए. अकबरशा महासचिव सोसायटी फॉर ऑल्टरनेटिव्स टू एनिमल एक्सपेरीमेंट्स इन इंडिया, डॉ. मोहम्मद इदरीस सीसीएमबी हैदराबाद, डॉ. सोहेल परवेज जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय नई दिल्ली, डॉ. अमिर नजीर सीडीआरआई लखनऊ एवं प्रो. फ्रेंकोस बस्क्यू संस्थापक एवं सीईओ एल्टरटोक्स एसीएडी सीएएटी-ईयू ने व्याख्यान दिया।
इस संगोष्ठी में देश के 70 प्रतिष्ठित संस्थानों के 140 प्रतिभागी शामिल हुए जिनमें तमिलनाडू, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, बिहार एवं त्रिपुरा शामिल हैं। संगोष्ठी की आयोजन सचिव डॉ. मोनिका भदौरिया ने समापन पर प्रतिवेदन का वाचन किया। जीव विज्ञान विद्यापीठ के अधिष्ठाता एवं प्राणी शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एल.वी.के.एस. भास्कर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
सेमेस्टर एवं एटीकेटी परीक्षा के 8 परिणाम घोषित
Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) सेमेस्टर एवं एटीकेटी परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई है जो इस प्रकार हैं-
विधि विद्यापीठ- बीएएलएलबी दूसरा सेमेस्टर एटीकेटी, बीएएलएलबी चौथा सेमेस्टर एटीकेटी, बीएएलएलबी छठा सेमेस्टर एटीकेटी, बीएएलएलबी आठवां सेमेस्टर एटीकेटी, बीकॉमएलएलबी चौथा सेमेस्टर एटीकेटी, बीकॉमएलएलबी छठा सेमेस्टर एटीकेटी, बीकॉमएलएलबी आठवां सेमेस्टर एटीकेटी।
गणितीय एवं संगणकीय विद्यापीठ- एमसीए दूसरा सेमेस्टर (ओल्ड)
परीक्षा परिणाम की अधिसूचना परीक्षा विभाग द्वारा 29 नवंबर, 2021 को जारी किया गया है। अब तक कुल एक सौ पांच परीक्षा परिणामों की घोषणा हो चुकी है।
