
बिलासपुर. गुरु घासीदास विश्वविद्यालय प्रशासन ने रमाकांत तिवारी सुरक्षा अधिकारी (पूर्णत: अस्थायी) केन्द्रीय सुरक्षा अनुभाग के स्थान पर प्रो. प्रदीप शुक्ला, प्राध्यापक इतिहास विभाग को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी विश्वविद्यालय सुरक्षा नियुक्त किया है।
सेमेस्टर एवं एटीकेटी परीक्षा के 43 परिणाम घोषित
गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग द्वारा सेमेस्टर एवं एटीकेटी परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई है जो इस प्रकार हैं-
अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ- बी.टेक. दूसरा सेमेस्टर सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ओल्ड, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ओल्ड, इंफर्मेशन टेकनालॉजी इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रीयल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग एवं बी.टेक. तीसरा सेमेस्टर इंडस्ट्रीयल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग ओल्ड।
जीव विज्ञान विद्यापीठ- बीएससी (ऑनर्स) जूलॉजी दूसरा सेमेस्टर, बीएससी (ऑनर्स) बॉटनी दूसरा सेमेस्टर, बीएससी एंथ्रोपोलॉजी दूसरा सेमेस्टर।
अंतरविषयक शिक्षा एवं शोध विद्यापीठ- एमएससी फ ोरेंसिक साइंस दूसरा सेमेस्टर, एमएससी बायोटेकनालॉजी दूसरा सेमेस्टर, बीएससी फोरेंसिक साइंस दूसरा सेमेस्टर।
सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ-एमएसडब्ल्यू दूसरा सेमेस्टर, एमए राजनीति विज्ञान दूसरा सेमेस्टर, बीए ऑनर्स इतिहास दूसरा सेमेस्टर।
वाणिज्य एवं प्रबंध विद्यापीठ- एमबीए दूसरा सेमेस्टर, एमकॉम दूसरा सेमेस्टर।
भौतिकीय विज्ञान विद्यापीठ-एमएससी केमेस्ट्री दूसरा सेमेस्टर, बीएससी (ऑनर्स) केमेस्ट्री दूसरा सेमेस्टर, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स दूसरा सेमेस्टर।
प्राकृतिक संसाधन विद्यापीठ-बीफार्मा दूसरा सेमेस्टर, बीफार्मा दूसरा सेमेस्टर एटीकेटी, बीफार्मा पहला सेमेस्टर एटीकेटी।
कला विद्यापीठ- बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी दूसरा सेमेस्टर, बीए (ऑनर्स) हिंदी दूसरा सेमेस्टर, एमए अंग्रेजी दूसरा सेमेस्टर, बीफ ार्मा तीसरा सेमेस्टर (एटीकेटी)।
विधि विद्यापीठ- बीकॉम एलएलबी पहला सेमेस्टर (एटीकेटी), बीकॉम एलएलबी तीसरा सेमेस्टर (एटीकेटी), बीकॉम एलएलबी पांचवां सेमेस्टर (एटीकेटी), बीकॉम एलएलबी छठा सेमेस्टर (ओल्ड), बीकॉम एलएलबी सातवां सेमेस्टर (एटीकेटी), बीकॉम एलएलबी आठवां सेमेस्टर (ओल्ड), बीए एलएलबी पहला सेमेस्टर (एटीकेटी), बीए एलएलबी तीसरा सेमेस्टर (एटीकेटी), बीए एलएलबी पांचवां सेमेस्टर (ओल्ड)।
शिक्षा विद्यापीठ- एमएड दूसरा सेमेस्टर।
अब कुल 69 परीक्षा परिणामों की घोषणा हो चुकी है।
विषम एवं सम सेमेस्टर की पूरक परीक्षाएं-
अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ के अंतर्गत बीटेक की सत्र 2020-2021 दिनांक 15 नवंबर, 2021 से प्रारंभ होंगी। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षों एवं विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।
