

बिलासपुर , 05 मार्च , campussamachar.com, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय ( Guru Ghasi Das University ) के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ( Professor Alok Kumar Chakrawal Vice Chancellor of Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) को थाईलैंड के पथुंमथानी की शिनावत्रा विश्वविद्यालय ( Shinawatra University ) में इंटरनेशनल हायर एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2024 के अंतर्गत एक्सीलेंस इन रिसर्च कोलेबरेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
शिनावत्रा विश्वविद्यालय, थाईलैंड ( Shinawatra University ) के प्रेसीडेंट जहू फे ने दिनांक 05 मार्च, 2025 को कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में बोलते हुए कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में शोध, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में भारत निरंतर नये प्रतिमान स्थापित कर रहा है। वसुधैव कुटुंबकम के मूल विचार को आत्मसात करते हुए भारत वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए समर्पित प्रयास कर रहा है। कुलपति प्रो. चक्रवाल ( Professor Alok Kumar Chakrawal Vice Chancellor of Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) ने कहा कि भारत और थाईलैंड के मध्य प्राचीनकाल से ही प्रगाढ़ सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। हमारे जीवन मूल्य, परंपराएं और सासंकृतिक आचार-व्यवहार में समानता है।
Guru Ghasi Das University, : दोनों संस्थानों के मध्य हुए एमओयू के माध्यम से अकदामिक, शोध, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में जारी नवीनतम कार्यक्रमों एवं प्रयासों को साझा किया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण शोधकार्यों के संपादन के लिए दोनों संस्थानों के शोधार्थी एवं शिक्षक उनके पास उपलब्ध सॉफेस्टिकेटेड एनालेटिकल इंस्ट्रूमेंट्स फेसेलिटी का उपयोग कर सकेंगे।
