
लखनऊ , 2 अक्तूबर । campussamachar.com, नेशनल इंटर कालेज लखनऊ में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पूर्ण हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।इन दोनों विभूतियों को याद करते उन्हें नमन किया गया ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ,शिक्षक, कर्मचारियों एवं छात्रों द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। विद्यालय की कला की शिक्षिका सुश्री शिखा गुप्ता जी द्वारा गांधी जी का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजाराम”का गायन किया गया। छात्रों को गांधी जी के जीवन दर्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
