

- डॉ अलका सिंह ने विजेता ट्रॉफी प्रदान की।
लखनऊ , 05 मार्च , campussamachar.com, डॉ आरएमएलएनएलयू, लखनऊ ( Dr. Ram Manohar Lohiya National Law University lucknow) में रैकेट रंबल 2.0 स्क्वैश टूर्नामेंट का फाइनल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विजेता टीम स्क्वैश स्पार्टन्स थी और स्लैम बस्टर्स उपविजेता रही और प्रोनिता सबसे मूल्यवान खिलाड़ी रहीं।
आयोजक टीम से अजीत यादव, सचिन यादव, ऋषभ माणिक, विकास चौधरी, श्रीयांशु, हर्षिता यादव के साथ-साथ विश्वविद्यालय ( Dr. Ram Manohar Lohiya National Law University lucknow) की महिला संकाय सदस्य मौजूद थीं। डॉ अलका सिंह ने विजेता ट्रॉफी प्रदान की। डॉ सिंह ने प्रतिभागियों की सफलता पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

