
- छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ बिलासपुर सीके महिलांगे ने आगे कहा कि उनके संगठन की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ( CG CM Vishnudev Sai,) जी से मांग की जाती है कि मानवीय आधार पर और छात्र हित में विशेष ध्यान देने की कृपा करें.
रायपुर / बिलासपुर , 27 जुलाई , छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ बिलासपुर ने राजस्थान में सरकारी स्कूल भवन का हिस्सा गिरने से कई बच्चों की मौत और दर्जनों बच्चोँ के घायल होने की घटना पर दुख व्यक्त किया है . छत्तीसगढ़ के शिक्षक चिंतित हैं . यह घटना राजस्थान के झालावाड़ जिले के सरकारी मिडिल स्कूल में उस समय हुई जब सुबह-सुबह स्कूल में प्रार्थना का समय था . इस कारण और बच्चे दुर्घटना होने से बच गए नहीं तो और बहुत बड़ी घटना घट सकती थी .
छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ बिलासपुर के सरंक्षक सीके महिलांगे ने कहा कि राजस्थान की घटना पूरे भारत के लिए दुखद घटना है . इस बरसात के मौसम में सभी राज्यों खास कर छत्तीसगढ़ के पहाड़ी इलाकों ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के सभी सरकारी प्राथमिक और मिडिल स्कूल जिसका 30 वर्ष से ऊपर हो गए बिल्डिंग का भौतिक सत्यापन छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा निरीक्षण दल बनाकर इंजीनियर लोक निर्माण विभाग अपने स्तर पर सभी स्कूलों की बिल्डिंग की स्थिति का जांच दल के द्वारा आकलन मूल्यांकन और पुराने बिल्डिंग को खारिज करते हुए नई बिल्डिंग बनाने हेतु प्रस्ताव लाया जाए जबकि अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने बिल्डिंग पर ही स्कूल संचालित हो रहे हैं और कभी भी छत्तीसगढ़ में राजस्थान के भांति गंभीर घटना घट सकती है .
इसके लिए शासन प्रशासन और कलेक्टर स्तर पर एक समिति का गठन कर प्रत्येक संकुल के अधीनस्थ प्राथमिक और मिडिल स्कूलों का प्रत्यक्ष भौतिक सत्यापन भवन की स्थिति का आकलन करना चाहिए . बच्चे आज भी प्राथमिक स्तर में आजादी के 75 साल के बाद भी सरकारी स्कूल के प्राथमिक शाला के बच्चे टाट पट्टी और दरी पर बैठने मजबूर हैं . बरसात का समय है स्कूलों में सीलन, बिजली के करंट, पानी भरना स्कूलों में और मैदाने में आम बात हो गया है . इस ओर शासन को विशेष ध्यान देने की जरूरत है . इतना ही नही बच्चों को सांप, बिच्छू का भी डर बना रहता है . इसलिए प्रत्येक सरकारी प्राथमिक स्कूलों में मिडिल स्कूल के भांति बच्चों के बैठने के लिए डेस्क बेंच होना चाहिए. प्रत्येक स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं जैसे शौचालय बालक- बालिका और किचन सेट, नल जल की व्यवस्था, खेल का मैदान और पर्याप्त शिक्षक कक्षा बार और विषय वार और प्रत्येक शाला में एक प्रधान पाठक अनिवार्य रूप से होना चाहिए.
छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ बिलासपुर सीके महिलांगे ने आगे कहा कि उनके संगठन की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ( CG CM Vishnudev Sai,) जी से मांग की जाती है कि मानवीय आधार पर और छात्र हित में विशेष ध्यान देने की कृपा करें ताकि जीर्ण-शीर्ण शालाओं में किसी भी परिस्थिति में शाला संचालित नहीं होना चाहिए इसके लिए शासन प्रशासन और ग्रामीण स्तर पर पंच , सरपंच और शाला प्रबंधन समिति को विशेष ध्यान रखने की जरूरत पर प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए .
