रायपुर, 20 जून 2023

आज पूरे देश में रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh baghel) ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर पूजा-अर्चना की। रथयात्रा से मुख्यमंत्री पूजा करके प्रतिमाओं को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए और मुख्यमंत्री (CM Bhupesh baghel) ने रथयात्रा से पहले छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना) की रस्म अदा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसी प्रकार राज्य के कई हिस्सों में धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं । लोगो में काफी उत्साह है ।

