
- यह रैली ब्लॉक संयोजक पुष्पराज सिंह चंदेल के नेतृत्व में जनपद पंचायत कार्यालय अकलतरा से प्रारंभ होकर सभी शासकीय कार्यालयों में भ्रमण करते हुए एसडीएम/तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपने के साथ समाप्त होगी।
- मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में घोषित “मोदी की गारंटी” के तहत प्रदेश के कर्मचारियों से किए गए प्रमुख वादों को जल्द लागू करने की मांग को सरकार तक पहुँचाना है।
अकलतरा, 12 जुलाई, campusamachar.com, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तहसील शाखा अकलतरा के बैनर तले 16 जुलाई 2025 को “वादा निभाओ रैली” का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली ब्लॉक संयोजक पुष्पराज सिंह चंदेल के नेतृत्व में जनपद पंचायत कार्यालय अकलतरा से प्रारंभ होकर सभी शासकीय कार्यालयों में भ्रमण करते हुए एसडीएम/तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपने के साथ समाप्त होगी। यह रैली फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर आयोजित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में घोषित “मोदी की गारंटी” के तहत प्रदेश के कर्मचारियों से किए गए प्रमुख वादों को जल्द लागू करने की मांग को सरकार तक पहुँचाना है।
इस ऐतिहासिक रैली में अकलतरा तहसील के समस्त शासकीय कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी क्रमशः रैली में सम्मिलित होते हुए संयुक्त रूप से अपनी एकजुटता दिखाएंगे और ज्ञापन सौंपेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अकलतरा-बिलासपुर फोरलेन हाइवे स्थित पेट्रोल पंप के समीप किया गया। बैठक में संयोजक पुष्पराज सिंह चंदेल, जिला प्रवक्ता जयंत सिंह क्षत्रिय, अनुभव तिवारी, रामशरण सिंह सर्वा, ओमप्रकाश राठौर, हलधर सिंह चंदेल, कृष्णकुमार यादव, ईश्वरी कश्यप, लक्ष्मण रात्रे, उपेन्द्र कुमार धीवर, संजय राठौर, अविनाश खंडेल, नर्मदा अघरिया, डी आर भारते, अरुण सिंह, संतोष धीवर, संजय शर्मा, ओमप्रकाश चंद्राकर, सुधा सिंह, सुनीता राठौर, कांता यादव, अमिता सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
फेडरेशन की ओर से सभी अधिकारी-कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे इस रैली में पूर्ण सहभागिता देकर सरकार को अपने संकल्प का एहसास कराएं और “कंधे से कंधा मिलाकर” चलने का संकल्प लें।
VIDEO देखें क्या बोल रहें -छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के नेता
