भाटापारा मंडी प्रांगण मंगल भवन में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश की 200 उत्कृष्ट शिक्षकों में से निशा अवस्थी का चयन किया गया था .
बिलासपुर , 25 मार्च , campussamachar.com, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली शिक्षिका निशा अवस्थी बिल्हा विकासखंड जिला बिलासपुर को इनोवेटिव टीचर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। जो की जनपद प्राथमिक शाला जलसों में प्रधान पाठक पद पर पदस्थ है । भाटापारा मंडी प्रांगण मंगल भवन में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश की 200 उत्कृष्ट शिक्षकों में से निशा अवस्थी का चयन शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार निजात नशा मुक्ति अभियान मतदाता जागरूकता अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ साक्षरता अभियान का सफल क्रियान्वन एवं रचनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
श्री चिन्मय सागर चैरिटेबल ट्रस्ट और श्री 1008 भगवान आदिनाथ नवग्रह पंचबालयति दिगंबर जैन मंदिर ,भाटापारा के भूतपूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, अश्वनी शर्मा एवं जैन समाज की वरिष्ठ सदस्यों द्वारा प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

