
बिलासपुर, 21 मार्च । campussamachar.com, छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ की ओर से मिडिल स्कूल प्रधान पाठक (ई एंड टी संवर्ग) को प्राचार्य संवर्ग के पद पर पदोन्नति करने के बाबत मुख्यमंत्री ( CM Bhupesh baghel ) , स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव और संचालक लोक शिक्षण संचालनालय इंद्रावती भवन नवा रायपुर छत्तीसगढ़ पत्र प्रेषित किया गया है।
bilaspur education news : प्रांताध्यक्ष सी के महिलांगे की ओर से कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से CM सहित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत प्रधान पाठक (ई एंड टी संवर्ग) की पदोन्नति वर्ष 2013 से लंबित है । माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्राचार्य के पद पर पदोन्नति में रोक हटने से प्रदेश के प्रधान पाठकों में प्रमोशन को लेकर सरकार से काफी उम्मीदें हैं । प्रदेश के अनेक प्रधान पाठक समय पर पदोन्नति नहीं मिलने से सेवानिवृत्त हो गए हैं , जिसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा । साथ ही अनेक प्रधान पाठक सेवानिवृत्ति की कगार पर खड़े हैं , छत्तीसगढ़ में हजारों पद रिक्त हैं और प्रभारी से काम चलाया जा रहा है, जिससे शैक्षिक गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है ।
छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ प्रांताध्यक्ष सी के महिलांगे ने मुख्यमंत्री ( CM Bhupesh baghel ) से छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ की ओर से आग्रह किया है कि वे निर्देश देकर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए 2 माह के अंदर स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत प्रधान पाठक (ई एंड टी संवर्ग) पदोन्नति संबंधी आदेश विभागीय अधिकारियों से जारी करवाने की कृपा करें ।
cgnews : संगठन के छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के प्रांत अध्यक्ष सीके महिलांगे ने बताया कि प्रदेश के बड़ी संख्या में प्राचार्य के पद रिक्त हैं और यदि सरकार 3 पदों पर पदोन्नति कर देती है तो ना केवल छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा बल्कि अपनी पदोन्नति के इंतजार कर रहे प्रधान पाठकों काफी उत्साह बढ़ेगा और वे लगन के साथ और बेहतर शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अपना योगदान दे सकें।
CG news in hindi : उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने भी शिक्षा विभाग और शासन को पत्र लिखकर प्रधान पाठकों के पदोन्नति के लिए 2 माह के भीतर आदेश जारी करने का अनुरोध किया है।
